Home Blog Page 90

मीरा को ब्राह्मण सिद्ध करने वालों के पुरखों ने कबीर को भी बनाया था ब्राह्मण

प्रेमकुमार मणि 


भाजपा का असली चेहरा राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर उजागर हुआ है . कुछ ही महीने पूर्व उत्तरप्रदेश चुनावों में दोनों हाथ उठाकर जात-पात से ऊपर उठकर वोट करने की अपील करने वाली पार्टी यह कहते फूले नहीं समा रही कि उसका उम्मीदवार दलित है. कहा जा रहा है कि यह मोदी का मास्टर स्ट्रोक है . लेकिन जैसे ही विपक्ष का भी उम्मीदवार दलित हुआ भाजपा परेशान हो गई. उसने अपनी पूरी ताकत दूसरे उम्मीदवार के चरित्र -हनन में झोंक दी है . कहा जा रहा है हमारा उमीदवार असल दलित है,तुम्हारा कम-असल. भारतीय संस्कृति के संरक्षक पूछने लगे हैं- मीरा कुमार तेरी जात क्या है ? आप समझ सकते हैं कि हम पतन के किस दौर में हैं .

पिता बाबू जगजीवनराम के साथ और परिवार में  मीरा कुमार 

भाजपा मीरा को नहीं जानती ऐसा नहीं है लेकिन  आज उन्हें अपने उम्मीदवार से कमतर बताना है . मुश्किल है कि मीरा पढाई -लिखाई और राजनयिक अनुभव में कोविंद से बीस पड़ती हैं . लेकिन हमारे यहाँ पढाई -लिखाई और योग्यता से चरित्र नहीं बनता .चरित्र बनता है जाति से . इसलिए जाति रूप में वह कितना वास्तविक है इसे सिद्ध कर दो . जो जाति की मर्यादा रखता है ,वर्णव्यवस्था की मर्यादा रखता है वह हमारे यहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है . जैसे राम . उन्होंने भी अयोनिजा ( जाति -गोत्र विहीन ) सीता से विवाह कर मर्यादा तोड़ी थी ,लेकिन वशिष्ठ के कहने पर सीता को वनवास दिया और मर्यादापुरुषोत्तम का विरुद हासिल किया .

मीरा ने भी जाति की मर्यादा तोड़ी है . प्रेम -विवाह किया और वह भी अंतरजातीय . यानि जाति की परवाह किये बिना . वह पक्की दलित कैसे हो सकती हैं . संघ वाले अभियान चलाकर उनका चरित्र -हनन कर रहे हैं . कोई उनके पति को ब्राह्मण बता रहा है ,कोई कुछ. यहाँ तक कि पतियों की संख्या बतलाने की भी बेशर्मी की गई है. यही लोग हैं जो नेहरू को मुसलमान सिद्ध कर चुके हैं .मीरा को ब्राह्मण सिद्ध कर दें तो क्याआश्चर्य ! ( इनके पुरखों ने ही तो कबीर को ब्राह्मण सिद्ध किया था .)

अपने पति मंजुल कुमार के साथ मीरा कुमार 

संयोग से मैं मीरा कुमार के पति परिवार से घनिष्ट रहा हूँ ,इसलिए मुझे यह सब देख -सुन कुछ ज्यादा आनंद आ रहा है .मीरा कुमार की सास बिहार की पहली महिला मंत्री रहीं और स्वसुर उर्दू -हिंदी के चुनिंदा विद्वान् , उर्दू समालोचना पर उनकी दो किताबें अभी भी मेरे पास हैं. चालीस के दशक में मानवेन्द्र नाथ राय के साथ मिलकर उन्होंने रेडिकल ह्यूमिनिस्ट का संघटन किया था. वह पिछड़े वर्गों के राजनीतिक -सांस्कृतिक संघटन त्रिवेणी संघ से भी जुड़े रहे . जात -पात और रूढ़ियों का इस परिवार ने हमेशा विरोध किया .

चुनाव जो जीते ,वह भारत का राष्ट्रपति होगा .हमारा राष्ट्रीय महामहिम . दोनों उम्मीदवार काबिल और गंभीर हैं . हमें अपनी राजनीतिक सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादा को हर हाल में बनाये रखना चाहिए . आलोचना की अगंभीर और कुत्सित प्रवृतियों को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए .

वायरल हुई योग और मोदी का मजाक उड़ाती यह कविता

मनीषा कुमारी 

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक कविता  वायरल हो गई. सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया गया, पढ़ा गया. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सहित अनेक राजानीतिक, समाजिक एक्टिविस्टों ने इसे शेयर किया. व्हाट्स अप पर पिछले दो दिन से यह कविता घूमती रही है. नाट्य-आलोचक और समकालीन रंगमंच के संपादक राजेश चंद्र ने अपनी यह कविता 21 जून को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की. कुछ ही घंटों में इसका वायरल हो जाना यह बताता है कि राजनीतिक प्रहसनों के प्रति जनता क्या सोच रही है. जनता अभिव्यक्ति का माध्यम  तलाश रही है और मौक़ा और उचित माध्यम मिलते ही राजनीतिक-सांस्कृतिक प्रहसनों के खिलाफ अभिव्यक्त हो रही है, उससे जुड़ जा रही है.  स्त्रीकाल के पाठकों के लिए राजेश चंद्र की कविता. तस्वीर फेसबुक यूजर एसके यादव की वाल से साभार:

भूख लगी है? योगा कर!
काम चाहिये? योगा कर!
क़र्ज़ बहुत है? योगा कर!
रोता क्यों है? योगा कर!

अनब्याही बेटी बैठी है?
घर में दरिद्रता पैठी है?
तेल नहीं है? नमक नहीं है?
दाल नहीं है? योगा कर!

दुर्दिन के बादल छाये हैं?
पन्द्रह लाख नहीं आये हैं?
जुमलों की बत्ती बनवा ले
डाल कान में! योगा कर!

किरकिट का बदला लेना है?
चीन-पाक को धो देना है?
गोमाता-भारतमाता का
जैकारा ले! योगा कर!

हर हर मोदी घर घर मोदी?
बैठा है अम्बानी गोदी?
बेच रहा है देश धड़ल्ले?
तेरा क्या बे? योगा कर!

राजेश चन्द्र, संपर्क: 9871223317, rajchandr@gmail.com

स्त्रीकाल के ‘स्त्री सत्ता: यथार्थ या विभ्रम’ अंक में मीरा कुमार

जनपथ से राजपथ तक 

मीरा कुमार जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार हैं.  उनके लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए स्त्रीकाल का ‘स्त्री सत्ता: यथार्थ या विभ्रम’ अंक आया था. जब वे लोकसभा अध्यक्ष थीं तब देश की सबसे ताकतवर नेता और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी होती थीं. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल थीं,  देश के सबसे बड़े राज्य की मुख्यमंत्री मायावती थीं और तीन अन्य राज्यों में भी महिलायें मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष थीं. इस अंक में मीरा कुमार पर की गई टिपण्णी ताकि सनद रहे:





मीरा कुमार: प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष

राइफल शूटिंग में माहिर भारतीय विदेश सेवा से राजनीति में सफल मीरा कुमार यूपीए सरकार के वर्तमान सत्र में  प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष बनीं. दलित नेता ‘बाबू जगजीवन राम (बाबूजी) की यह होनहार बेटी विदेशी दूतावासों  में सेवा देती हुई जब 1985 में “बिजनौर” लोकसभा में राजनीति में उतरी तो दो हैबिवेट दलित नेताओं को हराया, ‘रामविलास पासवान’ और ‘मायावती’ को.  यह बात अलग है कि विरोधी इस जीत में पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘बाबूजी’ कि विरासत को खंगालें या  फिर इंदिरा जी के अवसान के बाद  सहानुभूति लहर को.

मीरा कुमार कांग्रेस की प्रखर नेता और मज़बूरी भी बनती गयीं. पिछले दो दशकों में दलित राजनीति के उभार ने भी कांग्रेस में उन्हें सम्मान दिलवाया और महत्वपूर्ण जिम्मेवारी भी. 1985 से अब तक 1999 में करोलबाग से एक हार को छोड़ कर मीरा कुमार ने अपनी राजनीतिक प्रतिभा सिद्ध की  है. 2004 के लोकसभा चुनावों से वे अभूतपूर्व मतों के साथ अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र सासाराम (बिहार) का प्रतिनिधित्व कर रही है.

मृदुभाषी मीरा कुमार लोकसभा में अपने साथियों को आदर अनुरोध और कई बार उद्धत साथियों को स्नेह, हल्की  फटकार के साथ सदन संचालित करती है. लोकसभा ने अपनी महिला अध्यक्ष के साथ महिला सांसदों के लिए आजादी के बाद पहली बार अलग प्रसाधन गृह कि व्यवस्था की. राजनीतिज्ञ पिता बाबू जगजीवन राम और स्वतंत्रता सेनानी माता इंद्राणी देवी की यह उत्तराधिकारी बेदाग राजनीति की  मिसाल भी हैं|

लायब्रेरी की सीढियों पर प्रेम और अन्य कविताएँ

आरती तिवारी

विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित
संपर्क:atti.twr@gmail.com

लायब्रेरी की सीढियों पर प्रेम

प्रेम के पल
जिन्हें लाइब्रेरी की सीढ़ियों पे बैठ हमने बो दिए थे
बंद-आँखों की नम ज़मीन पर उनका प्रस्फुटन
महसूस होता रहा
कॉलेज छोड़ने तक

संघर्ष की आपाधापी में
फिर जाने कैसे विस्मृत हो गए
रेशमी लिफाफों में तह किये वादे जिन्हें न बनाये रखने की
तुम नही थीं दोषी प्रिये
मैं ही कहाँ दे पाया
भावनाओं की थपकी
तुम्हारी उजली सुआपंखी आकांक्षाओं को
जो गुम हो गया
कैरियर के आकाश में
लापता विमान सा

तुम्हारी प्रतीक्षा की आँख
क्यों न बदलती आखिर
प्रतियोगी परीक्षाओं में
तुम्हें तो जीतना ही था!
हाँ तुम डिज़र्व जो करती थीं!

हम मिले क्षितिज पे
अपना अपना आकाश
हमने सहेज लिया

उपेक्षित कोंपलों को
वफ़ा के पानी का छिड़काव कर
हम दोनों उड़ेलने लगे
अंजुरियों भर भर कर
मोहब्बत की गुनगुनी धूप

अभी उस अलसाये पौधे ने
आँखे खोली ही थी कि
हमें फिर याद आ गए
गन्तव्य अपने अपने!
हम दौड़ते ही रहे
सुबह की चाय से
रात की नींद तक
पसरे ही रहे हमारे बीच काम
घर बाहर मोबाइल लैपटॉप

ARTIST-ANNA FONAREVA

फिट रहना
सुंदर दिखना
अपडेट रहने की दौड़
आखिर हम जीत ही गए
बस मुरझा गया
पर्याप्त प्रेम के अभाव में
लाल- लाल कोंपलों वाला
हमारे प्यार का पौधा
जो हमने रोपा था
लाइब्रेरी की सीढ़ियों पर बैठ

प्रेम चटक गया बन के इंद्रधनुष

प्रेम चुपके से बिना किसी आहट के तैरने लगा आँखों की झील में
मैं देखता ही रह गया अपलक
प्रेम लेता गया अपनी गिरफ़्त में
मैं बेबस देखता ही रहा प्रेम
ऐसे टपक के आया हथेली में
जैसे आंसू समां गया हो सीपी में बनके सच्चा मोती

प्रेम हरसिंगार सा झरता रहा झुलसता रहा मैं चाँदनी रातों में हसरतों की धीमी आँच में तृषित चातक सा प्रेम ऊगता रहा
रिश्तों की बंज़र ज़मीन पर
उम्मीदों की फसल सा
लहलहाता रहा
मैं दूर खड़ा देखता रहा
यादों की वादियों से
प्रेम का ऐसे एकाएक ऊगना
ले लेना मुझे अपने आगोश में
प्रेम चटक गया बन के इंद्रधनुष

मैं चुपचाप खड़ा
रंगों के सतरंगी घेरे में
होता रहा कूची लिए हैरान

 एक उनींदी अलस दोपहर के सफे से

चौंक के खुल जाने वाली नींद में साँझ की ओर
धीरे से क़दम बढ़ाती दोपहर में
तुम्हारी यादों से सराबोर
भीगे मन को दिलासा देकर
मैं तकिये को भींच लेती हूँ

मेरी आब का मोती
जो बाँध दिया था
तुम्हारे विश्वाश की पोटली में
पीला पड़ गया है
खो कर अपनी आब

ARTIST-MOGNOLIA VILCHES

मैं इकठ्ठा करती हूँ
कतरा कतरा झाग
उम्मीदों के डिटर्जेंट का
कि धोकर चमका लूँ
फिर से एक बार
पर ये क्या
तुम उड़ेलते जाते हो
शंकाओ का पानी
हमारे मिलन की संभावनाओं को नकार कर

और बैठ जाता है झाग

आखिर इस तरह
कब तक बदलोगे
कामनाओं के लिबास
पकड़ना तो होगा ही एक सिरा
मन की मज़बूती से

सुनो प्रिय
हो न जाये इतनी देर
हम बूझ न पायें रास्ते
खो जाएँ भूलभुलैया में

इससे पहले कि
डर और आशंकाओं का कुहासा
दबोच ले हमें

करो उपचार
मेरे घायल स्वप्न का
रख दो मेरे अधरों पर
ज्योत्स्ना की शीतल नमी
समय के कागज़ पर
लिख दो हमारी मोहब्बत की दास्ताँ

इस तारों भरे आकाश के नीचे
जोश की बलिष्ठ  भुजायें फैला कर
ले लो मुझे अपने आगोश में

स्त्रीकाल का संचालन ‘द मार्जिनलाइज्ड’ , ऐन इंस्टिट्यूट  फॉर  अल्टरनेटिव  रिसर्च  एंड  मीडिया  स्टडीज  के द्वारा होता  है .  इसके प्रकशन विभाग  द्वारा  प्रकाशित  किताबें  ऑनलाइन  खरीदें : 

दलित स्त्रीवाद , मेरा कमराजाति के प्रश्न पर कबीर

अमेजन पर ऑनलाइन महिषासुर,बहुजन साहित्य,पेरियार के प्रतिनिधि विचार और चिंतन के जनसरोकार सहित अन्य 
सभी  किताबें  उपलब्ध हैं. फ्लिपकार्ट पर भी सारी किताबें उपलब्ध हैं.

दलित स्त्रीवाद किताब ‘द मार्जिनलाइज्ड’ से खरीदने पर विद्यार्थियों के लिए 200 रूपये में उपलब्ध कराई जायेगी.विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान के आईकार्ड की कॉपी आर्डर के साथ उपलब्ध करानी होगी. अन्य किताबें भी ‘द मार्जिनलाइज्ड’ से संपर्क कर खरीदी जा सकती हैं. 
संपर्क: राजीव सुमन: 9650164016,themarginalisedpublication@gmail.com

युवती की आत्महत्या की रिपोर्टिंग कर रहे दलित पत्रकार को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्त्रीकाल डेस्क 

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के
पत्रकार प्रशांत कांबले को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने अभी हाल में किया था सम्मानित, लेकिन फडनवीस की पुलिस ने उन्हें ही तब गिरफ्तार कर लिया, जब वह पिछले 17 तारीख को एक लड़की की आत्महत्या के बाद चांदूर रेलवे स्टेशन थाने पर विरोध-प्रदर्शन को कवर करने गए थे.  पुलिस ने उन्हें  और अन्य दो संवादाताओं को काम में बाधा डालने का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया.

प्रशांत ने पत्रकारिता की शुरुआत मुम्बई में  जय महाराष्ट्र नामक एक चैनल से शुरू की।  प्रशांत ने मुंबई की सफाई कर्मचारियों पर एक बेहतरीन स्टोरी  की थी। इस रिपोर्ट के बाद प्रशांत एक संवेदनशील पत्रकार के रूप में  सामने आए। उन्हें राज्य सरकार का उत्कृष्ट पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। मुंबई के बाद वे अमरावती में एक जिलाप्रतिनिधि के रूप में में वापस आए, कारण था गृह जिला में वापसी। पत्रकारिता करते समय वे अपने गांव के विकास के लिए प्रशासकीय विभाग पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। जनता की समस्या छुडाने के लिए वे हमेशा तत्पर रह रहे थे। स्टिंग ऑपरेशन के जरिये उन्होने जिले के फर्जी चिकित्सकों का भी पर्दाफाश किया।



17 जून को प्रशांत के गांव की एक युवती ने आत्महत्या की। पूरे गांव को यह पता था कि युवती ने आत्महत्या क्यों। जिम्मेदार युवक को गिरफ्तार करने की मांग ग्रामवासियों ने उठाई थी . आत्महत्या चूकी ट्रेन  से कटकर हुई थी इसलिए जीआरपी और पुलिस के बाच खीचतान और एफआईआर दर्ज होने में विलम्ब से  जनसमुदाय भडक उठा.  पुलिस ने थाने के पास जमा भीड़ को शांत करने के लिए  लाठीचार्ज  आरंभ किया, जिसके बाद पत्थराव भी हुए । लाठीचार्ज  की रिपोर्टिंग कर रहे प्रशांत फस गए। पुलिस प्रशासन ने प्रशांत को ही भीड़ को उकसाने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोपी बना दिया और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


प्रशांत स्त्रीकाल के लिए भी विदर्भ से इनपुट देते रहे हैं. पत्रकारों ने प्रशांत की गिरफ्तारी की निंदा की है और दोषियों पर कार्यवाई की मांग की है. प्रशांत की गिरफ्तारी तो हो गई लेकिन अभी तक युवती की आत्महत्या के दोषियों पर कार्यवाई नहीं हुई है.

स्त्रीकाल का संचालन ‘द मार्जिनलाइज्ड’ , ऐन इंस्टिट्यूट  फॉर  अल्टरनेटिव  रिसर्च  एंड  मीडिया  स्टडीज  के द्वारा होता  है .  इसके प्रकशन विभाग  द्वारा  प्रकाशित  किताबें  ऑनलाइन  खरीदें : 

दलित स्त्रीवाद , मेरा कमराजाति के प्रश्न पर कबीर

अमेजन पर ऑनलाइन महिषासुर,बहुजन साहित्य,पेरियार के प्रतिनिधि विचार और चिंतन के जनसरोकार सहित अन्य 
सभी  किताबें  उपलब्ध हैं. फ्लिपकार्ट पर भी सारी किताबें उपलब्ध हैं.

दलित स्त्रीवाद किताब ‘द मार्जिनलाइज्ड’ से खरीदने पर विद्यार्थियों के लिए 200 रूपये में उपलब्ध कराई जायेगी.विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान के आईकार्ड की कॉपी आर्डर के साथ उपलब्ध करानी होगी. अन्य किताबें भी ‘द मार्जिनलाइज्ड’ से संपर्क कर खरीदी जा सकती हैं. 
संपर्क: राजीव सुमन: 9650164016,themarginalisedpublication@gmail.com

ममता कालिया की कहानियों में दाम्पत्य- संबंधों में द्वन्द्व

डॉ. चरणजीत सिंह सचदेव

एसोसिएट प्रोपफेसर, हिंदी विभाग श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय. संपर्क :मोबाईल 9811735605

संबंधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है. संबंध दो प्रकार के होते हैं- एक तो खून के जैसे- माता, पिता, पुत्र, बहन, भाई आदि. दूसरा कुछ संबंध समाज में बनते हैं जैसे- मित्र के साथ, पत्नी के साथ आदि. दाम्पत्य संबंध व्यक्ति के द्वारा जोड़े जाते हैं. जिन्हें समाज की स्वीकृति प्राप्त होती है. भारतीय समाज में गृहस्थ आश्रम का आधार दाम्पत्य संबंध ही होते थे. प्राचीन काल में दाम्पत्य संबंधों में रिक्तता होने का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता है क्योंकि इन्हें एक नहीं कई जन्मों का संबंध माना जाता है.

आधुनिक काल में अनेक परिवर्तनों के कारण सामाजिक संरचना में भी परिवर्तन हुए. इसी के अंतर्गत विवाह का स्वरूप भी बदलता चला गया. संबंधों में सबसे अधिक समस्या दाम्पत्य संबंधों की देखने को मिल रही है. स्त्री-पुरुष दोनों ही कार्य कर रहे हैं. घर पर अधिक समय एक-दूसरे को नहीं दे पाते. जिससे अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं. संयुक्त परिवार में संबंधों में आए बिखराव के कारण दाम्पत्य संबंधों में भी बिखराव एवं कड़वाहट की स्थिति आ गई है. आज पति-पत्नी का आदर्शवादी संबंध लुप्त होता जा रहा है. शिक्षा प्राप्त कर स्त्री की आधुनिक सोच महत्वाकांक्षी हो गई है. वह अपने अधिकारों, कर्तव्य, भावना को तर्क की कसौटी पर परखना चाहती है. वह पति की आज्ञा को आँख मूँद के नहीं विश्वास करती बल्कि तर्क-वितर्क कर वाद-विवाद करती है. स्त्री अब भावना के स्तर पर न सोचकर बौद्धिकता के स्तर पर सोचती है. कहा जाता है कि आज के युग में विवाह आध्यात्मिक लाभ, समाज-कल्याण और लोकोपकार की भावना से नहीं किया जाता, बल्कि भौतिक समृद्धि, भावात्मक तथा एन्द्रिक संतुष्टि के लिए किया जाता है. वैयक्तिक हितों व लाभों की ओर आधुनिक मनुष्य का आग्रह बलवान है तथा विवाह-बंधन को ‘स्व’ का होम करके निभाने का आग्रह क्षीण है. पति-पत्नी दो विभिन्न इकाइयां बनकर, अपने अपने स्वार्थ में खोकर, अपनी व्यक्तिगत खुशियों को पूरा करने की कोशिश में एक दूसरे को कुंठित करते हैं और परिणामतः संबंधों में तनाव पनपता है.1 कहानी ‘उनका जाना’ में ममता कालिया ने दाम्पत्य संबंधों में रिक्तता के कारण आयी कड़वाहट, निराशा, अकेलेपन की टीस की समस्या को दिखाया गया है. समाज एवं परिवार के सामने तो पति-पत्नी सभ्य परिवार का उदाहरण देते हुए नजर आते हैं. अकेले में वही पति-पत्नी एक दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं. लेखिका मालती जोशी ने अपनी कहानी ‘उसका जाना’ में यही कड़वाहट को दिखाने का भरसक प्रयास किया है. कहानी मध्यवर्गीय परिवार की है. पति-पत्नी के अलावा एक बेटी और एक बेटा है. बेटी मुन्नी और बेटा मुन्ना दोनों विवाहित है. परिवार में पिता का हुक्म चलता है. पिता जैसा कहते हैं परिवार के सभी सदस्य बिना किसी रोक-टोक के उनके अनुसार उनके कहे पर चल पड़ते हैं. आस-पड़ोस के सभी लोग उन्हें आदर्शवादी परिवार के रूप में देखते एवं जानते हैं. परिवार में बेटी मुन्नी और बेटा मुन्ना को भी अपने माता-पिता को देख ऐसे ही प्रतीत होता है. वह दुनिया के सबसे सुलझे हुए आदर्श माता-पिता हैं. मुन्नी अपने बड़े भाई से कहती है कि मुन्नी माँ पापा की किसी भी बात को नहीं टालती. जैसा वे कहते हैं वैसा ही वे मानती है.

एक दिन मुन्नी अपने पति एवं बच्चों के साथ घुमने के लिए किसी हील-स्टेशन पर जाती है. हील-स्टेशन के खुशनुमा वातावरण का लुत्फ उठा रही होती है अचानक पापा का फोन आता है कि ‘‘मुन्नी तू कहाँ है, जल्दी आ. तेरी माँ मर रही है.’’2 यह खबर सुनते ही मुन्नी के पैरों तले जमीन ही खिसक जाती है. एकाएक ऐसा क्या हुआ, अनेक विचार मन में आते थे. माँ की ऐसी खबर सुनते ही वह अपने घर की ओर रवाना हो जाती है. मुन्नी घर आते ही पिताजी से अनगिनत सवाल पूछती है. पिताजी मुन्नी को कहते हैं ‘‘पहले पागलों जैसी बातें कर रही थी. अचानक चुप हो गयी पाषाण-प्रतिमा की तरह. फिर तो बस बेहोशी में चली गयी. डॉक्टर कहता है रक्तचाप बढ़ने से ब्रेन हेमरेज हुआ है. अब कितने दिन कोमा में रहेगी, कुछ नहीं पता.’’3 मुन्नी पिताजी की बात सुन सदमें में आ जाती है. पिताजी की हालात भी मुन्नी से देखी नहीं जा रही थी. मुन्नी सोचती है पिताजी माँ को कितना प्यार करते हैं. पिताजी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. मुन्नी पिताजी से पूछती है कि पिताजी माँ की एकदम हालत ऐसे कैसी हो गई. पिताजी ने मुन्नी की बात को अनसुना कर दिया. मुन्नी ने फिर से वही बात दोहराई पिताजी जोर से बोले ‘‘तू थाना है या कचहरी. मैं स्पष्टीकरण दूँ, यह चाहती है तू? तेरा स्टाफ नहीं हूँ मैं, समझी.’’4 मुन्नी पिता को देख अचंभित हो गई. मन ही मन सोचने लगी मैंने ऐसा क्या प्रश्न किया, जिससे पिता जी आग-बबूला हो गए मैंने अपने मुँह पर चुप्पी का ताला लगा लिया. मुन्नी को माँ की चिंता हो रही थी. ऐसा क्या हुआ होगा जिसने माँ को कोमा तक पहुँचा दिया. पिताजी भी कुछ ढंग से नहीं बता रहे हैं. मुन्नी ने पिताजी को दिलासा देते हुए समझाया. सब ठीक हो जाएगा. पिताजी को कुछ देर आराम करने के लिए कहा. एकाएक वॉर्डबाय भागता हुआ आया और मुन्नी से बोला- ‘‘आपके मरीज को होश आ गया.’’5 मुन्नी बेहताशा दौड़ती हुई माँ के कमरे में पहुँची. माँ को देख मुन्नी की आँखे नम हो आयी. माँ ने मुन्नी की तरफ देखा और बोली- ‘‘बहुत भूख लग रही है.’’6 मुन्नी घर से माँ के लिए जूस और खीर बनाकर लाई थी. उसने माँ को जल्द से उसे खिला एवं पिला दिया. माँ मुन्नी को एक टक देखती रही. मुन्नी ने माँ से कहा, माँ पिताजी को बुला लाती हँू. माँ ने तुंरत उत्तर देते हुए कहा- ‘‘खबरदार जो उन्हें बुलाया. मैं इनकी चिक-चिक से तंग आ गई हूँ. इतनी उम्र मेरी हो गई, अपनी मन-मर्जी का कुछ नहीं किया. तू और तेरा भाई भी उन्हीं का राग अलापते रहे. अपनी मनमर्जी से मर तो लेने दे मुझे.’’7 मुन्नी माँ की बातों को सुन सकते में आ गई. माँ क्या बोले जा रही है. मुन्नी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था. माँ को ऐसे बर्ताव करते पहले कभी नहीं देखा था. माँ के चेहरे पर इतनी बैचेनी, बौखलाहट आज से पहले कभी भी नहीं देखी थी. माँ फिर से बोली ‘‘चुप बैठूँ तो चैन नहीं, बोलूँ तो ये बरसे. एक ही घर में मैं कहाँ चली जाऊँ. तेरे पापा तो झक्की हो गये हैं. सारा दिन सैर करें. कभी कहें मथुरा चलो वही रहेंगे, कभी कहे मुन्ना के यहाँ रहेंगे.’8 तेरे पापा ने कभी भी मेरी नहीं सुनी. हमेशा जो उनके मन को अच्छा लगा वे वही सब करते आए हैं. मुझसे भी जबरदस्ती वही करवाते आए हैं. मेरी इच्छाओं को कभी भी मान-सम्मान नहीं दिया है. शुरू से अब तक कठपुतली सा जीवन मैंने जिया है. आखिर कब तक ऐसा करती या सुनती. सब्र का बाँध टूट गया मुन्नी. मुन्नी हैरानी से माँ को देखती रही और बोली, माँ ‘‘उनकी बातों को थोड़ा अनसुना किया करो मम्मी. तुम्हीं ने उन्हें सिर चढ़ाया है.’’9 मुन्नी माँ से कहती है माँ आपने पहले कभी भी इस बात को कभी भी, जिक्र नहीं किया. आपके संबंधों में इतनी खालीपन एवं कड़वाहट आ गई है. माँ मैं क्या कहती बेटा, मुझे लगा कभी तो मेरी भावनाओं को समझेंगे. हमेशा अपनी ही डपली, अपना ही राग अलापते रहे. मैं बहुत दुखी हूँ. शायद यह दुःख मेरे अन्तर्मन में समा गया है. इसी के कारण मुझे दिल का दौरा पड़ा है. मेरा मन ऐसा जीवन जीने से भर गया है. मैं जीना नहीं चाहती. बस अब मुझे मौत अपनी आगोश में ले. मुन्नी, माँ ऐसा मत कहिये. नहीं मुन्नी अब जीवन जीने की इच्छा ही समाप्त हो गई है. कहानी ‘उसका जाना’ में लेखिका ममता कालिया ने दाम्पत्य संबंधों में आयी कड़वाहट, मजबूरी एवं रिश्तों में अकेलेपन की टीस को लेखिका ने दिखाया गया है. लेखिका ने संबंधों में मान-सम्मान की भावना का होना अत्यंत आवश्यक रूप से बताया है. एक साइड तवे पर पड़ी रोटी भी जल जाती है. कहने का तात्पर्य यह है कि संबंधों में (स्त्री-पुरुष) दोनो तरफ इच्छाओं को ध्यान में रखकर ही संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है, अन्यथा संबंधों में प्यार की जगह झल्लाहट उत्पन्न हो जाती है.



लेखिका ने कहानी ‘दाम्पत्य’ में पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव की स्थिति-परिस्थिति की समस्या को चित्रित किया है. पति आलोक और पत्नी सुनीता की शादी को विगत 20 वर्ष हो गए हैं. एक पुत्र भी है जो लगभग 15 वर्ष का है. पति-पत्नी के रिश्ते में रोमांस बिल्कुल खत्म हो गया है. पत्नी सुनीता घर के कामों से इतनी थक जाती है. पति आलोक चाहकर भी उन परेशानियों से सुनीता को बाहर नहीं निकाल पाता. पति-पत्नी के जीवन में प्यार की जगह पीड़ा, कुंठा एवं कड़वाहट ने ले ली है. आलोक बहुत बार प्रयास भी किया. सुनीता पर इसका कोई असर नहीं होता. आलोक का कई बार मन होता. वह अपनी जिंदगी पहले की तरह जिए. आलोक ने कई बार कोशिश भी की. सुनीता के साथ घुमे-फिरे. सुनीता अपने में ही रमी रहती. आलोक की ओर उसका ध्यान ही नहीं जाता. आलोक भी यह कहते-कहते थक गया. अब मन नहीं होता था कि वह सुनीता को कुछ भी बोले. आलोक कहता है कि- ‘‘बीस साल के संग साथ की यह इंतिहा थी कि उसकी पत्नी मुहब्बत को मशक्कत कहने लगी थी. उसने कई बार चाहा, सुनीता को इस बात के भौंडेपन से सचेत करे, लेकिन हर बार उसके चेहरे की चिड़चिड़ाहट, थकान और झाइयाँ देख चुप रह गया.’’10 सुनीता दिन-भर मर खपने के बाद मन प्यार, के नाम से चिढ़ होने लगी. सुनीता और आलोक के विचार एक-दूसरे से मेल नहीं खाते थे. आलोक हर बात को मजाक में ले जाता था. सुनीता को आलोक की इन हरकतों से वह अक्सर परेशान रहती थी. पति-पत्नी में दिन-रात कलेश होने लगा. आलोक भी पत्नी सुनीता के रवैय से खुश नहीं था. आलोक को इस बार महसूस हुआ कि उसका दाम्पत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा. लेखिका ममता कालिया ने ‘दाम्पत्य’ कहानी में संबंधों में आई बैचेनी को दिखाया है. शादी के कुछ सालों में ही पति-पत्नी के संबंधों में उदासी आ गई है. संबंध केवल सहयोग, सहानुभूति एवं सहनशक्ति के रूप में दिखाई देते हैं. प्यार प्रायः समाप्त ही हो जाता है.

कहानी ‘वर्दी’ में लेखिका ममता कालिया ने पति की क्रुरता को दिखाया है. जिससे संबंधों में खटास आ जाती है. नायक रमाशंकर पुलिस में सिपाही के पद पर आसीन था. रमाशंकर अपनी पत्नी आशा और बेटे राजू के साथ रहता था. रमाशंकर की ड्यूटी त्यौहारों में अक्सर लम्बी एवं सख्त हो जाती है. आशा अपने पति रमाशंकर से बहुत डरती एवं घबराती रहती थी. रमाशंकर के सामने कुछ भी कहने की उसकी हिम्मत नहीं होती थी. रमाशंकर और आशा पति-पत्नी की तरह नहीं बल्कि चोर-सिपाही की तरह अपनी जिंदगी बिताते हुए नजर आते थे. रिश्ते में प्यार की जगह डर, कड़वाहट एवं द्वेष ने ले ली थी. आशा का मन स्थिर नहीं रहता था. रमाशंकर की बेरूखी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी. आशा कहती है ‘‘उसका पति अन्य आदमियों के मुकाबले कुछ ज्यादा ही डपटता था. छोटी-छोटी बात पर वह थाली उठा कर फेंक देता, हाथ में जूता उठा लेता या गालियों की बौछार करने लगता.’’11 आशा को अपने पति का व्यवहार एक आँख नहीं भाता था. पति की तानाशाही से वह ऊब गई थी. अपने रिश्ते को बचाने के लिए वह चुपचाप हर बात सहती. आशा को अपने रिश्ते में कोई सुधार की संभावनाएँ नजर नहीं आती थी. एक बेटा था जिसके लिए वह जीती थी. आशा के जीवन में अगर उसका बेटा राजू नहीं होता तो उसका संबंध रमाशंकर से कब का टूट जाता. लेखिका ममता कालिया ने कहानी ‘वर्दी’ में पुरुष की अहम भावना को दिखाया. पुरुष अपने अहम के आगे किसी की इच्छा को महत्त्व नहीं देता. जिसके कारण संबंधों में तनाव आ गया है.



कहानी ‘इरादा’ में ममता कालिया ने पत्नी की व्यथा को चित्रित किया है. नायिका शांति अपने पति शंकर के साथ सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही थी. शांति के घर में उसकी एक बूढ़ी माँ रहती थी. शांति की शादी हो जाने के बाद माँ अकेली और अस्वस्थ रहने लगी. शांति 15 दिन या 1 महीने में माँ से मिलने चली जाती थी. पति शंकर भी उसे बिना रोक-टोक के माँ के पास जाने देता था. शांति के चले जाने से शंकर की माँ को बहुत कष्ट होता. माँ को सारा दिन रसोई घर से जुझना पड़ता. माँ शंकर से शांति को अपने पीहर भेजने के लिए मना करवाती. शंकर माँ के कहे में आकर शांति को पीहर जाने नहीं देता तो शांति गुस्से में आकर कहती है ‘‘मैं क्या इस घर की बंधुआ मजदूर हूँ जो मुझे सुस्ताने का भी हक नहीं, बीमार पड़ने की भी आजादी नहीं.’’12 शांति को अपनी सासू और अपने पति पर बेहद क्रोध आता. शांति ने सोच लिया कि वह अब किसी के दबाब में अपना जीवन नहीं बितायेगी. पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन एवं दूरियाँ आने लगी. पति अपनी पत्नी पर माँ के कहने पर हमेशा दबाब बनाने लगा. माँ जैसा कहती शंकर बिना कुछ जाँच-पड़ताल किये बिना शांति को उल्टा-सीधा कह देता. शांति का मन अस्थिर रहने लगा. शांति ने मन अपने को स्थिर करते हुए अपने आपको संभाला. पति शंकर ने शांति से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था. शांति ने भी पति की सहमति का साथ देते हुए कहा ‘‘रात मैंने सोचा था, मैं नहीं जाऊँगी, पर अब मेरा इरादा बदल गया है. मैं अगली गाड़ी से जा रही हूँ. अब जब तुम्हारा दिमाग एकदम ठीक हो जाएगा, तभी वापस आऊँगी.’’13 शांति ने मन में ठान लिया. वह घर तभी लौटेगी जब पति शंकर उसे वही मान-सम्मान देगा. शंकर ने भी शांति को कुछ नहीं कहा, जाते समय. लेखिका ममता कालिया ने मध्यवर्गीय परिवार की समस्याओं को उठाया है.

कहानी ‘बोलने वाली औरत’ में नायिका दीपशिखा की हाजि़र जवाबी के कारण परिवार से हमेशा लड़ाई झगड़े द्वंद्व एवं रिश्तों में कड़वाहट उत्पन्न होती है. पति कपिल और दीपशिखा कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे. दोनों में प्रेम संबंध होने के कारण जल्द ही शादी के बंधन में बँध जाते है. शादी के बाद कपिल और दीपशिखा आपसी समझ के कारण परिवर्तन आने लगा था. दीपशिखा का बात-बात पर परिवार के सदस्यों से नोक-झोंक होती रहती. कपिल को दीपशिखा की यह बात अच्छी नहीं लगती. कपिल दीपशिखा को समझाता कि ‘‘तुम माँ से क्यों उलझती रहती हो दिन भर’’.14 दीपशिखा कपिल को कहती है मैं नहीं उलझती तुम्हारी माँ ही कुछ ना कुछ कमी निकालती रहती है. कपिल को दीपशिखा की बात पर और गुस्सा आ जाता है. आक्रोश में वह बोलता है कि- ‘‘तुमने माँ को इम्परफेक्ट कहा. तुम्हें शर्म आनी चाहिए. तुम हमेशा ज्यादा बोल जाती हो और गलत भी.’’15 दीपशिखा को कपिल की बात अच्छी नहीं लगी. हमेशा संबंधों में स्त्री को ही क्यों झुकना पड़ता है. गलती हो या नहीं हो कमी औरत ही निकाली जाती है. पति के घर के सभी सदस्य या चाहे वह बिना तर्क के आधार पर बात करे. एकदम सही हम तर्क के आधार पर बात करें गलत क्यों? कपिल को दीपशिखा की हाजिर जवाबी से पहले भी चिढ़ थी. वह दीपशिखा को बहुत समझाने का प्रयास करता. दीपशिखा को जो ठीक लगता. वह वही बात करती. दोनों के बीच संबंधों में तनाव एवं कड़वाहट उत्पन्न होने लगी. दीपशिखा कपिल के कठोर व्यवहार से परेशान थी. मन और दिमाग के बीच अच्छी खासी दूरी आ गई थी. मन जिस बात को स्वीकारने से मना करता. दिमाग उसी बात पर डटे रहना चाहता.

एक दिन दीपशिखा अपने सवालों में उलझी परेशान सोचती है ‘‘एक इंसान को प्रेमी की तरह जानना और पति की तरह पाना कितना अलग था. जिसे उसने निराला समझा वही कितना औसत निकला. वह नहीं चाहता जीवन के ढर्रे में कोई नयापन या प्रयोग. उसे एक परंपरा चाहिए जी हुजूरी की. उसे एक गंधारी चाहिए जो जानबूझकर न सिर्फ अंधी बनी रहे बल्कि गूँगी और बहरी भी.’’16 पति हमेशा से पत्नी को गूँगी और बहरी बनने के लिए ही परामर्श देता रहता है. उसकी कोई पहचान नहीं बनने देना चाहता परिवार या समाज में. दीपशिखा अपने और कपिल के संबंध से दुःखी है. उसने शादी केवल जी हुजूरी के लिए नहीं की थी. पढ़ी-लिखी होने के बाद भी स्त्री आज भी अपने संबंधों को बचाए रखने के लिए अपना अस्तित्व दाव पर लगा देती है. संबंधों में चाहे कितनी भी कड़वाहट भरी हो पर साथ नहीं छोड़ती. लेखिका ममता कालिया ने संबंधों में विवशता का रूप प्रकट किया है. विवशता भी इतनी गहरी स्त्री का संपूर्ण जीवन उसे सँवारने एवं बचाने में लगा रहता है.

कहानी ‘शक’ में लेखिका ममता कालिया ने वैवाहिक संबंधों में ‘शक’ की बीमारी के आने से बसे-बसाये परिवार भी तबाह एवं निस्ते नाबूत हो जाते हैं. ‘शक’ कहानी में नायक और नायिका के संबंधो में दूरियाँ, तनाव एवं कड़वाहट उत्पन्न हो जाती है. दोनों एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं. ‘शक’ कहानी में नायिका कुमुद सक्सेना की संवेदना को व्यक्त किया है. कुमुद अपने परिवार के खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही थी. अचानक कुमुद और सक्सेना जी के बीच संबंधों में दरार पड़ने लगी. कारण सोसाइटी में नये पड़ोसी के आने से. सक्सेना जी नये पड़ोसी के आने से बहुत प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं. कुमुद के सामने बार-बार नई पड़ोसन की तारीफ करते रहते हैं. कुमुद पति के इस अनचाहे व्यवहार से परेशान हो जाती है. एक दिन सोसाइटी पिकनिक के दौरान सक्सेना ने सभी के सामने परायी स्त्री के खाने एवं सौन्दर्य की प्रशंसा करते देख पत्नी कुमुद के तन-बदन में आग लग जाती है. संबंधों में तभी से खटास एवं कड़वाहट की स्थिति जन्म ले लेती है. कुमुद सक्सेना सोचती है मैं इस पिकनिक में आई ही क्यों. इस पति ने तो सब कुछ बर्बाद कर दिया. पिकनिक के दौरान कुमुद अपने आपे में नहीं रहती, अपनी मित्र मिसेज अग्रवाल के सामने अपने संबंधों में आई कड़वाहट का खुलासा कर देती है. कुमुद कहती है- ‘‘मन कड़वाहट से और जलन से भर गया. इस आदमी से शादी कर सच, उन्हें एक दिन सुख का नसीब नहीं हुआ.’’17 पति ने परायी स्त्री सरिता की तारीफ कर कुमुद की दुखती रग पर जैसे हाथ रख दिया था. कुमुद ने अपनी घर-गृहस्थी बसाने के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया था. पति ने कभी मुँह से भी उसकी कोई प्रशंसा नहीं की थी. कुमुद का हृदय जल रहा था. सारा दिन मर-खप के इसके परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करती हूँ. अपनी इच्छाओं की भी आहुति देती रही इस पति के लिए. कुमुद तिलमिलाते हुए अपनी वेदना को कहती है ‘‘मैंने क्या नहीं किया इनके लिए, अपना घर छोड़ा, शौक छोड़े, नाते-रिश्ते तोड़े, इनके माँ-बाप का गू-मूत तक उठाया और यह इंसान एक मिनट में तोता चश्म हो गया. वे हल्की-सी कराही, मुझे क्या चूल्हे में जाओ, भाड़ में पड़ो, जब तुम्हें अपनी इज्जत प्यारी नहीं तो मैं कहाँ तक तुम्हें बचाऊँगी. वाह रे मर्द बच्चे, अबला से भी अबला हो गए तुम. तभी शाम को सिर हिला-हिलाकर भजन सुना जा रहा था—.’’18 कुमुद का शरीर शक की बेला में तहस-नहस हो रहा था. इस पति प्राणी के लिए मैंने अपनी पूरी जिंदगी पानी की तरह बहा दी. इस कमजरव के शौक ही नहीं खत्म होते. अब नया शौक आशिकी का चढ़ा है. पति-पत्नी का संबंध प्यार और विश्वास पर टिका होता है, जब वह प्यार शक एवं अविश्वास में बदल जाये तो उस संबंध को कोई नहीं बचा सकता. लेखिका ममता कालिया ने बदलते परिवेश में संबंधों के बदलते रूप को स्पष्ट किया है. पुरुष का परायी स्त्री के प्रति का जो आकर्षण एवं लगाव है. उसमें कोई परिवर्तन नहीं आया है. संबंधों में अवरोध, दरार, खटास एवं कड़वाहट जरूर उत्पन्न हो गई.

कहानी ‘उत्तर अनुत्तर’ में दाम्पत्य संबंधों में सेक्स के कारण भी पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है. नायिका मिसेज खन्ना अपने पति खन्ना जी से बहुत लगाव था. मिसेज खन्ना से खन्ना जी देखने में ज्यादा आकर्षक, सुंदर थे. मिसेज खन्ना के मन में अनेक प्रश्न घुमते फिरते रहते हैं. कहीं मिस्टर खन्ना का कहीं और तो चक्कर नहीं है. मिसेज खन्ना अपनी मित्र गुप्ता जी से कहते हैं- कि ‘‘कितना अजीब है न कि शादी में सफर शरीर से शुरु होकर शरीर तक ही बना रहता है. औरत का शरीर ढ़ला नहीं कि मर्द और जगह मुँह मारने लगता है. बीस बरस, पच्चीस बरस, शरीर से आत्मा तक पहुँचने में आखिर कितने बरस लगते हैं.’’19 मिसेज खन्ना का अपने पति से लगातार सेक्स में रिक्तता आने से संबंधों में नीरसता आने लगती है. पति को तो केवल शरीर से ही मतलब है. नारी की इच्छा-अनिच्छा उसके लिए कोई मयाने नहीं रखती. इस बात पर गुप्तानी भी कहती है- ‘‘आदमी तो शरीर को पूजता है. जब तक शरीर काम आए, उसे सजाने के सौ जतन करता है. देखा था न बनारस वाले पांडे जी ने अपनी पत्नी को कैसे छोड़ दिया, जैसे मैली चादर तन से उतारी हो.’’20 पांडे़ जी केवल अपनी पत्नी को उसके रूप-सौंदर्य के आधार पर चाहते थे जैसे ही सौंदर्य में थोड़ी कमी आई, वैसे ही पति-पत्नी के संबंधों में भी प्रेम के स्थान पर कड़वाहट ने जन्म ले लिया.

‘सीमा’ कहानी की नायिका सीमा अपने पति सुभाष के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है. पति चाहता है. घर में सब काम उसकी इच्छा अनुसार हो. पत्नी भी उसकी हाँ में हाँ मिलाती रहे. सीमा का व्यवहार पति सुभाष के विपरीत है. सीमा और सुभाष के संबंध मधुर नहीं है. सुभाष सीमा के हर फैसले में अपनी टाँग अड़ाता है जो कई बार उचित और अनुचित होती है. सीमा अपने पति से परेशान हो कहती है ‘‘इसे किसने बना दिया पति और पिता? न यह शख्स पत्नी को समझता है न बेटी को. दिन पर दिन दोनों के अंदर ध्वंसात्मक और सृजनात्मक शक्ति विद्युत ऊर्जा की तरह संचार कर रही है.’’21

सीमा और उसकी बेटी दोनों ही पिता के अनचाहे व्यवहार से खुश नहीं है. सुभाष भी पत्नी की हाजिर-जवाबी से दुःखी है. सीमा पत्नी वाला कोई काम नहीं करती. घर और बाहर दोनों जगह उसकी पहचान शून्य रूपी है. सुभाष पत्नी सीमा पर व्यंग्य कसते हुए कहता है- ‘‘तुम्हारे हाथ तो कुछ भी नहीं आता. तुमसे तो कुछ भी नहीं होता. बाकी औरतें कितनी अच्छी तरह घर संभालती हैं, जानती हो.’’22 सीमा और सुभाष का संबंध प्यार नहीं समझौते की नींव पर टिका हुआ है. समझौता भी नहीं कहेंगे दोनों एक दूसरे पर दिन-रात व्यंग्य कसते रहते हैं. दाम्पत्य संबंधों में केवल खींचतान, कड़वाहट, तनाव, अकेलापन ही है.

समग्रतः कहा जा सकता है कि ममता कालिया ने अपनी कहानियों में दाम्पत्य संबंधों में आ रहे परिवर्तन को दिखाया है. परिवार में पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति प्यार ना रख कर केवल समझौते के आधार पर ही जीवन जी रहे हैं. पति चाहता है कि घर में उसका ही दबदबा चले लेकिन अब पत्नी भी चाहती है कि उसका मान-सम्मान हक उसे दिया जाए. जिसकी वह अधिकारिणी है. पति उसकी बात की परवाह नहीं करता तो वह भी पति की बात को महत्त्व नहीं देती. आज पति-पत्नी एक-दूसरे से झूठ, धोखा, अविश्वास, छल-कपट और बनावटीपन का मुखौटा लगाये संबंधों को जीना चाहते हैं. विश्वास नहीं है तो संबंधों में रिक्तता, कड़वाहटपन, बोझ, अजनबीपन स्वतः आ जाएगा, जिससे जीना मुश्किल ही नहीं दूभर हो जायेगा. ममता कालिया ने अपनी कहानियों में पति-पत्नी के दाम्पत्य संबंधों में आई बैचेनी, कड़वाहट को विभिन्न पहलुओं से चित्रित किया है.

संदर्भ
1- माडर्न टेªण्डस इन मेरिटल रिलेशन्स, ज्योति बेरॉट, पृ- 65-
2- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 136
3- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 136
4- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 137
5- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 138
6- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 138
7- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 138
8- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 139
9- उसका जाना- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 140
10- दांपत्य- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 54
11- वर्दी- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 94
12- इरादा- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 117
13- इरादा- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 122
14- बोलने वाली औरत, ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 127
15- बोलने वाली औरत, ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 127
16- बोलने वाली औरत, ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 130
17- शक- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 73
18- शक- ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 73
19- उत्तर अनुत्तर – ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 279
20- उत्तर अनुत्तर – ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 280
21- उत्तर अनुत्तर – ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 295
22- उत्तर अनुत्तर – ममता कालिया की कहानियाँ-1, वाणी प्रकाशन, संस्करण 2005, पृ॰ 295

स्त्रीकाल का संचालन ‘द मार्जिनलाइज्ड’ , ऐन इंस्टिट्यूट  फॉर  अल्टरनेटिव  रिसर्च  एंड  मीडिया  स्टडीज  के द्वारा होता  है .  इसके प्रकशन विभाग  द्वारा  प्रकाशित  किताबें  ऑनलाइन  खरीदें : 

दलित स्त्रीवाद , मेरा कमराजाति के प्रश्न पर कबीर

अमेजन पर ऑनलाइन महिषासुर,बहुजन साहित्य,पेरियार के प्रतिनिधि विचार और चिंतन के जनसरोकार सहित अन्य 
सभी  किताबें  उपलब्ध हैं. फ्लिपकार्ट पर भी सारी किताबें उपलब्ध हैं.

दलित स्त्रीवाद किताब ‘द मार्जिनलाइज्ड’ से खरीदने पर विद्यार्थियों के लिए 200 रूपये में उपलब्ध कराई जायेगी.विद्यार्थियों को अपने शिक्षण संस्थान के आईकार्ड की कॉपी आर्डर के साथ उपलब्ध करानी होगी. अन्य किताबें भी ‘द मार्जिनलाइज्ड’ से संपर्क कर खरीदी जा सकती हैं. 
संपर्क: राजीव सुमन: 9650164016,themarginalisedpublication@gmail.com

बहुजन चौपाल में हुई चर्चा: भारत का भगवाकरण और सामाजिक न्याय की चुनौतियां

  डिम्पल और अरूण कुमार नारायण 




 बहुजन चौपाल हाशिये के समाज  का वह अम्ब्रेला है जो बहुजन की समस्याओं को उनके नजरिये से देखने व समझने का प्रयास करता है,  जो समाज के दमित ,शोषित तथा उत्पीड़ित लोगों को सामाजिक न्याय के मुद्दे पर एकजुट कर विभिन्न विचाधाराओं का समन्वय  करता है. बहुजनों में विभिन्न विचारधारा होने के बावजूद  न्याय के मुद्दे पर एकजुट होना  बहुजन चौपाल को सार्थकता प्रदान करता है. अत: देश में न्याय व्यवस्था  को लेकर जो भागवावादी माहौल बना हुआ हैं यह उसके विरूद्ध प्रतिरोधात्मक अभिव्यक्ति व बगावत का बिगुल भी है, जो सामाजिक न्याय की कसौटी तार्किकता को  मानता है.  बहुजन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पटना में सामाजिक न्याय को एक वैकल्पिक विकल्प मानकर आयोजित किया गया.

11 जून 2017 को  बहुजन चौपाल में “भारत का भगवाकरण और सामाजिक न्याय की चुनौतियां” पर प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो . इश्वरी प्रसाद , संचालन संतोष यादव तथा स्वागत डॉ . मुकेश कुमार द्वारा किया गया. इस सत्र  में  आमंत्रित वक्ता के रूप में अलका वर्मा , खालिद   अंसारी ,  अरूण आनन्द , अनिल चमडिया , अशोक दास , सुनील यादव , गुरिंदर सिंह आज़ाद , अरविन्द शेष , मुश्तकीम सिद्दीकी , प्रशांत निहाल आदि थे .

द्वितीय सत्र  की अध्यक्षता प्रो .ओ.पी. जायसवाल, संचालन डॉ.मुकेश कुमार ने किया तथा वक्ता  वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश , डॉ रतन लाल , अशोक भारती , मुलायम सिंह , शरद जायसवाल , गजेन्द्र मांझी , डॉ .पी .एन .पाल , डॉ. के के . मंडल , राजीव यादव , बीरेंद्र कुमार , गौतम कुमार प्रीतम आदि रहे.

इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यापति भवन ( पटना म्यूजियम के पीछे ) में हुआ जिसके आयोजन में  बागडोर , न्याय मंच ,सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया), इन्साफ इण्डिया एवं बुद्ध-अम्बेडकर फाउंडेशन की संयुक्त पहल रही. दो सत्रों में यह कार्यक्रम 10  बजे सुबह से शाम 6 बजे तक चला. इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित किया गया.  चिरंतन विद्रोही नक्षत्र मालाकार की स्मृति को समर्पित ‘भारत का भगवाकरण और सामाजिक न्याय की चुनौतियां’ विषयक इस कर्यक्रम का आयोजन बिहार, यूपी के उन युवा एक्टिविस्टों ने किया था जो लम्बे समय से समाज निर्माण की सक्रियता से जुड़े रहे और जो लगातार लम्बे समय से दक्षिणपंथियों का सामना भी करते रहे.



“यूरोप के विकास के मूल में फ्रांसीसी राज्य क्रांति रही जिसका प्रभाव पूरी दुनिया के शोषितों , उत्पीड़ितों पर पड़ा जिससे यूरोप के समता , बंधुत्व और आजादी के नारे से अन्य देश भी अग्रसर हुए  और  यूरोप का विकास हुआ . धर्म की मौजूदगी के बावजूद पब्लिक स्फीअर में धर्म के हस्तक्षेप को सीमित किया गया और निजी जिंदगी में धर्म के हस्तक्षेप को एक अलग बात मानी लेकिन सामाजिक जीवन में धर्म के हस्तक्षेप को यूरोप ने रोका, लेकिन भारत में समाजवादी सरकारों ने इस हस्तक्षेप को नहीं रोका. यह उद्गार पहले सत्र में बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश का है. उर्मिलेश  ने कहा कि बुद्धिज्म के पहले और बाद में भी भारत के कुलीनतंत्र ने यहां के कल्चर को नेस्तनाबूद किया और अपने दर्शन को बहुजन समाज पर थोपा. इस तरह का हमला पूरी दुनिया में आपको नहीं दिखेगा. ब्राहणवादी संस्कृति ने पुस्तकालयों और संस्थाओं को नष्ट किया और वे आज भी कर रहे हैं उन्होंने सवाल उठाए कि क्या हम जाति को खत्म कर लेंगे ? आज के हिन्दुत्वा को बनाए रखते हुए जाति को खत्म नहीं किया जा सकता. जिस सोच और  संरचना से जाति पैदा हुई है उस धार्मिक सोच और  संरचना को बरकार रखते हुए इसे खत्म नहीं किया जा सकता. इन कर्मकांडों के खिलाफ सामाजिक न्याय आंदोलन खड़ा हो जाए तो बहुत बड़ा परिवर्तन हो जाए. धर्म आपकी राजनीति और जीवन के सभी स्तरों को प्रभावित करता हैं लेकिन जरूरत इस बात की है कि सभी दलित, सामाजिक आन्दोलन इन कर्मकांडों को त्यागे ताकि हिन्दुत्व की ताकतें सबसे कम पढ़ी-लिखी है. उन्होंने अपनी किताबों को भी नहीं पढ़ा उन्होंने कहा कि आर.एस.एस और भाजपा अज्ञान का अथाह सागर है. आश्चर्य है कि इतने अज्ञानी लोग ज्ञानियों से भरे भारत को डिक्टेट कर रहे हैं . अत: यह भारत में ही संभव है उर्मिलेश ने यह भी कहा कि क्रिशचन , इस्लाम, बौद्ध और हिन्दुत्व जिसे मैं ब्राहण धर्म कहता हूं इन तीनों में कर्मकांड हैं, प्रचंड मूर्खताएं हैं, तीनों में डिस्क्रेमिनेशन है , लेकिन हिन्दू धर्म इनके भी बढ़कर सबसे बड़ा पाखंड हैं जिसमें मंदिरों के निर्माण के लिए मस्जिदों को तोड़ा जाता हैं . अत: हिन्दुत्वादी पंक्तियां पहले कांग्रेस मुक्त भारत, फिर विपक्ष मुक्त भारत और अब मीडिया मुक्त भारत की बात कर रहा हैं आज देश भर में 350 चैनल हैं जिसमें से 20 राष्ट्रीय हैं और ये हमारे ओर आपके घरों में घुसकर बीवी बच्चों का दिमाग बदल रहे हैं. मनुष्य होने तथा उनके ज्ञानी बनने की तमाम संभावनाएं नष्ट कर उन्हें हिंदुत्व का रोबोट बना रहे हैं. वे ऐसी मीडिया चाहते हैं जो भजनमंडली की तरह उनके लिए काम करे. बहुजन जातियों के लोगों को वे अपने एजेंट या गुंडे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं उनमें से सरफिरों को इकट्ठा करके मुसलमानों के खिलाफ खड़े कर रहे हैं. चूंकि उन्हें मालुम हैं कि अल्पजन उनको छोड़कर कहीं नहीं जाएगा इसलिए वह अपने स्वार्थों उद्देश्यपूर्ती हेतु बहुजन से रिश्ते बनाते है जिसमें उनकी बड़ी सफलता ही छिपी हुई होती हैं अत: इनकी देशभक्ति और राष्ट्रवाद को चैलेंज किया जाना चाहिए क्योंकि यह कई तिकड़म अपना अलग–अलग मुद्दे उठा लोगों को गुमराह कर रहे हैं जैसे रेलवे स्टेशन, हवाई जहाज को बेच रहे हैं तो कभी अस्पताल बेच रहे है. शहर की बगल की जमीनों को कौड़ी के मोल निजी हाथों में सौंप रहे हैं अभी लगभग 23 रेलवे स्टेशन हाल ही में बिक चुके हैं. अस्पताल, विद्यालय, वि.वि. इन सबों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा हैं. वे नहीं चाहते कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुजन समाज के बच्चे आगे आये या मीडिया में जाएं. अगर यही निजीकरण की रफ्तार रही तो बहुजन के बच्चे पढ़ने लायक नहीं रहेंगे.

बिहार के संबंध में चर्चा करते हुए उर्मिलेश ने कहा कि लालू और नीतीश सत्ता में बैठे सामाजिक न्याय के आखिरी शहंशाह हैं क्योंकि अगर यह  नहीं जागे तो आप 2020 में कर्पूरी, मंडल सभी परंपरा नष्ट हो जाएगी. भगावा राज्य में स्कूल, कॉलेज और वि.वि. को गरीबों से छीन लेगा और इसी बात को ध्यान में रखकर फीसें बढाई जा रही हैं. इसको चैलेंज करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि नए ढंग के नए प्रतिरोध आंदोलन निजीकरण के खिलाफ खड़े करने होंगे. ब्राहणवादी कर्मकांडों के खिलाफ अभियान चलाने होंगे, रिजर्वेशन की लड़ाई को पुन: जारी रखने की जरूरत हैं और निजीकरण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें और प्राइवेट क्षेत्र में आरक्षण की लड़ाई को मजबूत करना होगा 7-8 सालों में सरकार ने रेलवे, अस्पताल आदि कई क्षेत्रों का तेजी से निजीकरण किया, लेकिन पटना में उसके खिलाफ कोई आंदोलन नहीं हुआ. जबकि अर्जेटीना में इसके खिलाफ बड़े आंदोलन हुए.उनका मानना माना हैं कि आज कश्मीर के खिलाफ पूरे देश को खड़ा किया जा रहा है. ये इतने मूर्ख,काहिल लोग हैं कि अपना इतिहास भी नहीं देखते. शेख अब्दुला नहीं होते तो कश्मीर भारत का अंग नहीं होता .

कार्यक्रम का संचालन कर रहे बागडोर के संयोजक संतोष यादव ने कहा कि आर.एस.एस वर्णाश्रम धर्म की कोख से निकला है. भाजपा भारत की 70 सालों की उपब्धियों को पलटना चाहती है. वह भारत के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक को हिंदू रिपब्लिक बनाना चाहती है. जाति जनगणना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जाति का सवाल चेतना का सवाल है यह जनगणना हर हाल में होनी चाहिए. उन्होंने इस देश के एक हजार कोर्पोरेटस के निदेशक मंडलों के हुए सामाजिक सर्वे का उल्लेख किया. जिसमें 46 % बनिया, 44 % ब्राहण और 3 % ओबीसी पाए गए इसमें दलित, आदिवासी का प्रतिशत शून्य पाया गया. उन्होंने लोहिया की उस उक्ति को कोड किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस देश के दिमाग पर ब्राहण का राज्य है और जेब पर बनिया का . संतोष ने कहा कि नए समाज को बनाने के लिए इस पारंपरिक वर्चस्व को खत्म करना होगा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को ज्ञान और धन के न्यायपूर्ण बंटवारे की ओर केंद्रित करना पड़ेगा. उन्होंने नक्षत्र मालाकार की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने ही यह आह्वान किया था कि ‘जेल, फांसी, नरक सब कबूल है लेकिन गैर बराबरी नहीं , उन्होंने जेपी के समर कैंप शिविर में दो तरह के भोजन की व्यवस्था पर सवाल किया था कि यह दुहरापन नहीं चलेगा . अगर आप मुक्ति चाहते हैं तो उस नारे को अपने जीवन का हिस्सा बनाना पड़ेगा. संतोष ने कहा कि संकीर्ण शुद्ध जातिवाद से सबसे खतरनाक है उससे मुक्ति के बगैर इस समाज का विकास संभव नहीं है.

‘मास मीडिया’ और ‘जन मीडिया’ के संपादक अनिल चमड़िया ने भाजपा की सोच में निहित सांप्रदायिकता को टारगेट करते हुए कहा कि आजादी के दौर में एक ऐसी धारा भी थी जो अंग्रेजों को नहीं भगाना चाहती थी . गोलवलकर आह्वान कर रहे थे कि ब्रिटिश के खिलाफ लड़ने में हिन्दुओं को अपनी शक्ति जाया नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपके अंदर ही दुश्मन बैठा हैं. दुश्मन की शिनाख्त वे मुसमलान, क्रिश्चन और कम्युनिस्ट के रूप रहे थे .एक देश के भीतर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात वे कर रहे थे. श्री चमड़िया ने कहा कि सत्य आपकी चेतना को एक खास दिशा देता हैं .वायरस जिस तरह कम्यूटर को नष्ट कर देता है  उसकी तरह खंडित विचार व्यक्ति की चेतना को नष्ट कर देते हैं. सावरकर राजनीति का हिन्दूकरण और हिन्दुओं का का सैन्यीकरण करना चाहते थे. अनिल चमड़िया  ने कहा कि धर्म के रूप में कई तरह के शेड़स हैं जिसका भाजपा अलग-अलग स्तरों पर प्रयोग कर रहा हैं. यह अकारण नहीं कि सहारनपुर की घटना एक इवेंट बनकर रह जा रही है, वह आंदोलन की एक धारा नहीं बन पा रही है. उन्होंने माना कि आज कई तरह से अंगूठों को काटने की विधियां दफ्तरों, कार्यालयों में ईजाद हो गई हैं. उन्होंने गुजरात की चर्चा करते हुए कहा कि आरक्षण का संबंध सांप्रदायिक दंगों से क्यों जोड़ा जाता है? सांप्रदायिक दंगे यह एहसास कराने की कोशिश करते हैं कि हम सारे के सारे हिंदू हैं.
मुस्लिम समाज में अशराफों के खिलाफ कलम चलाने वाले चर्चित लेखक खालिद अंसारी   ने कहा कि आजादी के पहले कई तरह की ताकतें संघर्ष कर रही थीं. मुसमानों के अंदर दो धाराएं थीं-मुस्लिम लीग और मोमिन कान्फ्रेंस . मुस्लिम लीग अशराफ मुसलमानों का संगठन था जो दो राष्ट्र का समर्थन कर रहा था और मोमिन कान्फ्रेंस दो राष्ट्र के सिद्धांत का विरोध कर रहा था. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पुराने मुस्लिम लीगी मुसलमान कांग्रेस के साथ जुड़ गए. पसमांदा , दलित और आदिवासी मुसलमानों ने पाकिस्तान बनने का विरोध किया, तब से भारत की राजनीति में उनका पूरी तरह से वर्चस्व है और वह आज तक जारी है. जमाते इस्लामी, ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड- इन सभी संस्थाओं पर इन्हीं 12 % सवर्ण मुसलमानों का कब्जा हैं. पीपुल्स आफ इंडिया के अनुसार भारत में मुसलमानों की 705 जातियां हैं जिसमें से 15-20 % ऐसी जातियां हैं जिन्होंने सारे इंस्टीट्यूशन पर कब्जा जमा रखा है, उन्होंने कहा कि जाति दक्षिण एशिया के सभी धर्मों और क्षेत्रों की समस्या है. दंगे होते हैं साल तीन साल पर कश्मीर में हिंसा फौरी जिंदगी बन गई है. इस पर सेकूलर खेमा कोई चर्चा नहीं करता. आज देख लीजिए मुजफ्फरनगर गुजरात में जहां भी दंगे होते हैं वहां पसमांदा ही क्यों मारे जाते हैं? उन्होंने कहा कि दंगे की भी भारत में जाति होती ह . हिन्दुत्व बढ़ता है तो उसकी एक बड़ी वजह मुस्लिम सांप्रदायिकता है.

उन्होंने कहा कि 70 के बाद सेकुलरिजम आज का सवर्ण सेकुलरिजम है. डॉ साहब अम्बेडकर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कास्ट को अम्बेडकर नेशन कहते हैं , गैंग्स कहते हैं वे जातियों को सामाजिक न्याय की
राजनीति को मुसलमानो के अंदर के ये ही गैंग्स प्रभावित कर रहे थे  अपने अंदर के जातिवाद को भी चुनौती देने की बात उन्होंने कही . राजीतिक सत्ता मिल गई तो उसको ये गैंग्स की तरह इस्तेमाल करते रहे . लोहियावादी 10 वर्ष तक शासन में रहे लेकिन उन्होंने लोहिया की रचनावली नहीं छापी, आंबेडकर की रचनावली नहीं छपी ,उन्होंने कहा कि विचारों का प्रसार होगा तो अंगुलियां अपने उपर भी उठेंगी.

बनारस से आए मशहूर छात्र नेता सुनील यादव ने कहा कि आज ट्रम्प से लेकर सेकुलर राष्ट्र फ्रांस, टर्की आदि दुनिया के पैमाने पर दक्षिणपंथी ताकतों का उभार हुआ है. यह दमन चक्र कहीं धर्म के आधार पर तो कहीं जाति के आधार सभी जगह चल रहा है. भारत में विजेता की स्थिति में हैं ये शक्तियां. सहारनपुर में आर.एस.एस भाजपा हिन्दू मुस्लिम पोलराइजेशन के लिए दंगे करवाती है. यूपी में योगी की सरकार बनने के बाद मुसलमानों और दलितों के उपर हमले बढ़े हैं. वोट लेते समय ये जातियां उनके लिए हिंदू हैं और बाद के दिनों में महज जातियां, इन्होंने संस्थाओं पर कब्जे की भी अजीब मुहिम चला रखी है. उन्होंने सवाल उठाए कि क्या हम केवल हिन्दुत्व की बात करके, डेमोक्रेटिक स्टेट की बात करके उनका मुकाबला कर लेंगे, हमें इस पर भी गौर करना चाहिए. आर.एस.एस भाजपा सुसंगत तरीके से बढ़ रही है. सत्ता के विस्तार के लिए जो भी बिम्ब संभव हो सकते हैं वह उसका इस्तेमाल कर रही है. आज तिरंगे को लेकर माहौल बना दिया गया है . तिरंगे के प्रति आर.एस.एस का नजरिया क्या था. गाय के सवाल पर गौ गुंडे उन्माद फैला रहे हैं. अखलाक की हत्या कर रहे हैं.

दिल्ली से आए युवा पत्रकार अरविंद शेष ने लिखित पर्चे का पाठ किया जिसमें उन्होंने कहा कि चेतना के स्तर पर सशक्तिकरण की प्रक्रिया हमारे समाज में बहुत धीमी रही है, उन्होंने हिन्दू समाज की चेतना को प्रभावित कर रहे कई ढोंगी बाबाओं की पोल खोली और कहा कि ब्राहणवाद से निकलकर ही इंसाफ हासिल किया जा सकता हैं, उन्होंने माना कि विचारधारा आगे तभी बढ़ती है जब वह समाज निर्माण में काम आए.

पंजाब से आए चर्चित युवा कवि गुरिंदर आजाद ने भारतीय राष्ट्रवाद पर ब्राहणवादी ताकतों और अंततः भगवा ताकतों की तेज होती गिरफ्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश आपका नहीं रहा, वह बहुत बड़ा राज्य का समूह बन गया. उन्होंने माना कि यह राष्ट्रवाद  हमारा नहीं है, भयानक भटकाव है भारत के राज्यों में इस पूरी डायवरर्सिटी को राष्ट्रवाद   के डंडे से हांकने की कोशिशे हो रही हैं. जब स्टेट मजबूत ही नहीं रहेगा तो आप करेंगे क्या?

जे.एन.यू से आए संघर्षशील छात्र नेता प्रशांत निहाल ने वि.वि. स्पेस में सोशल जस्टिस आंदोलन और ब्राहणवादी मानसिकता से जुड़े अनुभव साझा किए, उन्होंने कहा कि एम.फिल, पी.एच.डी में लिखित में 70 और भैवा में 30 अंक दिए जाते हैं. यहां सवर्ण अध्यापकों द्वारा दलित, ओबीसी छात्रों का भयानक भेदभाव होता रहा है. मेरिट के नाम पर उत्पीड़न का पूरा एक पैकेज काम करता रहा है, उन्होंने कहा कि वि.वि. एक प्रोपेगेंडा का स्पेस है जिसे मीडिया के माध्यम किसी खास तरह की विचारधारा को सामने लाने का चलन उसी तरह वि.वि. भी है.

एडवोकेट अलका वर्मा ने कहा कि दक्षिणपंथ का बढ़ता प्रभाव इस देष के लिए खतरा है. उनको रोकने वाली राजनीतिक ताकतें इतनी कमजोर कभी नहीं रहीं.


दलित दस्तक के संपादक अशोक दास  ने कहा कि हम सब भगवाकरण को ढो रहे हैं.उन्होंने सवाल उठाए कि जिस भारत की बहुजन आबादी 80% है क्या उसका भगवाकरण संभव है? हमें खुलकर अपने अंदर झांकने की जरूरत है. आखिर मुट्ठी भर लोग हमारे लिए क्यों चुनौती बने हुए हैं? हमें देखना होगा कि सत्ता वाले कौन लोग हैं?
गजेंद्र मांझी ने माना कि भगवाकरण की ये ताकतें किसानों और दलितों को बहुत चालाकी से अपने में समाहित कर रही हैं उससे निपटने का कार्यभार आज की सबसे बड़ी चुनौती है .

अपने स्वागत भाषण में भागलपुर से आए ‘न्याय मंच’ के डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि हम बहुजन चौपाल में शामिल हैं और हमारे सामने मध्य प्रदेश के किसानों की लाशे हैं, दलित छात्र डीका की लाश मौजूद है, गौ आतंकियों द्वारा मारे गए लोगों की लाशे मौजूद हैं, बिहार झारखंड के किसानों की लाशे मौजूद हैं अत: उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के  पूरे एजेंडे को मुखर करने का एक मौका यह आयोजन हैं जो पूरे देश के स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने की बात उन्होंने कही.

मुस्तकीम सिद्दकी ने कहा कि आज बहुजन के दिमाग में आतंक डाल दिया गया है. सांप्रदायिकता प्रशासन तक में चली गई हैं. हाल ही में नवादा में एक खास धर्म के लोगों के उपर हिन्दुत्वादी गुंडों और प्रशासन ने जिस तरह के कहर बरपाए उस घटना में यह प्रवृत्ति खासतौर से दिखी. प्रशासन, मीडिया सब के सब भगवाकरण में रंग गए हैं. राम सेना और हिंदू सेना को ढोनेवाले कौन लोग हैं, उनपर मुख्यधारा का भगवा मीडिया क्यों चुप हैं? भीम सेना बनती है ये ही उसे गुनाहगार साबित करने में लग जाते हैं.

इंजीनियर हरिकेश्वर राम ने सवाल उठाया कि क्या हमारा स्टेट धर्मनिरपेक्ष है? कोर्ट में गीता को माध्यम मानकर शपथ क्यों ली जाती है? ओबीसी के लोग नारियल क्यों फोड़ते हैं? नीतीश मोतिहारी में बहुत बड़ा मंदिर बनवा रहे हैं. मनुवाद को हमलोग आज भी स्वीकार कर रहे हैं. एक बहुत बड़ी आबादी को भेदभाव के आधार पर नीचे रखा गया है. हम इस अन्याय और भेदभाव से मुक्त कैसे हों? सभी क्षेत्रों में निर्णायक जगहों पर संख्यानुपात में उनकी भागीदारी हो. आरक्षण दिए जाने के पीछे यही आधार रहा है . उन्होंने माना कि ये सीधे-सीधे मनुवाद और आंबेडकरवाद की लड़ाई है. इस सत्र के अपने संक्षिप्त अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. ईश्वरी प्रसाद ने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा बढ़ इतनी बढ़ क्यों रही हैं ? इस सवाल के शिनाख्त करने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि यह एक अजीब विडंबना है कि नीतियों, सिद्धांतों और व्यवहार के स्तर पर आज सभी पार्टियां एक तरह का रोल प्ले कर रही हैं. हमें व्यापक फलक पर इन तमाम सवालों पर सोचना होगा तभी हम सही मायने में भारत के हैं या इस भगवाकरण के इससे निपना होगा.

इस सत्र को डॉ. विनोद पाल, हीरा, नवनीत एवं मनीष ने भी संबोधित किया.

समारोह के दूसरे सत्र की अध्यक्षता इतिहासकार ओ.पी जायसवाल ने की उन्होंने संक्षिप्त किंतु ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में आर.एस.एस और भाजपा की वैचारिक संकीर्णता पर रोशनी  डाली और कहा कि ये बहुत कम पढे-लिखे लोग हैं. जो झूठ बोलने में माहिर हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो संस्थाएं खड़ी की गई थीं उसको वे एक-एक कर ध्वस्त कर रहे हैं और वहां आर.एस.एस. की नीतियों को लागू कर रहे हैं . इस सत्र में स्वागत वक्तव्य रिंकु और संचालन मुकेश कुमार ने किया .

इस सत्र को को संबोधित करते हुए प्रो . रतनलाल ने कहा कि जब राज्यसत्ता आततायी हो जाए तो उसे कान पकड़कर सिखाएं कि रास्ता इधर है.उन्होंने कहा कि आज चैथे खंभे में धूल लग गई है. राज्यसत्ता का हर प्रतिरोध पर दमन है, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला किया जा रहा है प्रजातांत्रिक संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं और मीडिया सत्ता की दलाली में बिछी हुई है. बहुजन चैपाल के माध्यम से ही तरह की तानाशाही को खत्म किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी को हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो  वर्णव्यवस्था को बनाये रखना उनकी रणनीति हैं वे 90 वर्ष से गंभीरता से अपने मिशन में लगे हुए हैं उन्हें 90 वर्ष लग गए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में लेकिन वे अपने एजेंडे पर डंटे रहे कि हमें हिन्दू राष्ट्र बनाना है, दूसरी ओर एक छद्म, फर्जी सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करने वाले लोग हैं जिन्होंने सामाजिक न्याय को शंकर की जटा की तरह अपने जटे में ही बांध लिया है और वे नहीं चाहते कि उनके जटे से सामाजिक न्याय की कोई दूसरी धारा फूटे .

भागलपुर से आए प्रो. के.के.मंडल ने कहा कि आज हम सब इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. भाजपा की सरकार राष्ट्रवाद को रिफाइंड करने की कोशिश कर रही है. उनकी आइडियोलोजी हैं की यह हिंदू राष्ट्र है . इसकी पुष्टि में वे पौराणिक ग्रंथों का हवाला देते हैं. उनकी भारतवर्ष की अवधारणा बिल्कुल निरर्थक है. ऋग्वेद 1028 मंडल में एक बार भी जनपद का इस्तेमाल नहीं है. वहां 10 बार राष्ट्र का संदर्भ आता है, यह राष्ट्र बीजेपी के राष्ट्र  से अलग है. कुरु, पांचाल, ज्योग्रफी पहचान….यज्ञ संदर्भ है धार्मिक है. बौद्धायन धर्मसूत्र में मध्यदेश की बातें कही गई जिसमें संगम तक भारत की अवधारणा करते हैं. उन्होंने कहा कि पातंजलि और मनुस्मृति-दोनों टेक्स्ट में रिपिटेशन है. मगध क्षेत्र जहां राज्य का निर्माण हुआ, अरबनाइजेशन हुआ, उसी मगध एम्पायर में भारत की संकल्पना पहली बार आती है . मध्य गंगा घाटी में यह प्रयोग हो जाते हैं. यह क्षेत्र ब्राहणीकरण नॉम्स के खिलाफ है इस डिसकोर्स में  ऋग्वेद के 10वां मंडल में किकट शब्द है जो ओबीसी मार्जिनल ग्रुप है, इसमें मार्जिनल ग्रुप को कोई स्पेस नहीं है . मुसलमान, ईसाई, बुद्धिस्ट  उनकी राष्ट्रीय अवधारणा में नहीं हैं, उनकी राष्ट्रीय अवधारणा मिथ है, फेक है उसको रिजेक्ट करना होगा. बुद्ध और अम्बेडकर मध्यम मार्ग की बात करते हैं.

सामाजिक न्याय की की चर्चा करते हुए श्री मंडल ने कहा कि आरक्षण को आज बड़े फलक पर ले जाने की जरूरत है. उन्होंने माना कि 30 साल से बिहार में पिछड़ों की सरकार है .  लेकिन यहां का मार्जिनल ग्रुप कहां है? यहां रेप हो रहा है, बाथे के हत्यारे छूट रहे हैं ऐसे में किससे उम्मीद की जाए किसके खिलाफ लड़ेंगे ,बी.पी.एस.सी के द्वारा सहायक प्रोफेसर की बहाली हो रही है उसमें जेनरल कैटोगरी में एक भी ओबीसी/एस-सी/एसटी के लोगों की नियुक्ति नहीं हो रही. आप सब में टॉप कर रहे हैं और आपकी अपनी ही कोई कैटोगरी नहीं है.


अशोक भारती ने  कहा कि जर्मन में जिसे फांसीवाद कहते थे इटली में में उसे ही नाजीवाद कहा गया और भारत में वही भगवाकरण है, उन्होंने माना कि भगवा सरकार तथाकथित राष्ट्रवादी सरकार है. दलितों, आदिवासी नेताओं को खरीद कर अपने में शामिल करना उनकी मोड्स अपरेंडी है. रामविलास पासवान से लेकर रामदास अठावले तक उनके साथ हैं, जो न्याय की बाते करते थे उनको भी खरीद लिया . अति पिछड़ी जातियों के नेताओं को खरीदने की उनकी नीति है, वे इस देश के अल्पसंख्यक समुदाय को हर स्तर पर अपमानित करते हैं, उनके विरूद्ध झूठा और बुनियाद प्रचार करते रहे हैं ताकि उन्हें देश  का दुश्मन साबित किया जा सके, अलग-अलग राज्यों में ताकतवर अगड़ी जातियां है. पश्चिमी उतर प्रदेश में जाट,रेड्डी, कम्मा, मराठा, पटेल, गुज्जर हैं अत: वे इनके खिलाफ  पिछड़ी अति पिछड़ी जातियों को गोलबंद करना चाहते हैं. मराठा में पटेलों के खिलाफ किया अब बाकी को करने वाले हैं. वे सत्ता हाशिए की जातियों के माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं और उसकी कमान भूरा बाल वाली जातियों को सौंपते रहे हैं. उतर प्रदेश में क्या हुआ? पिछड़ा उप मुख्यमंत्री स्टूल पर बैठा है, वहां सत्ता अति पिछड़ों के नाम पर आयी और नेतृत्व भूरा बाल को दे दिया. ये जो कर रहे हैं वह दरअसल गाय, गोबर और गोमूत्र का दर्शन है , इसको अगर हमने समझ लिया तो अपना काम कर लिया. हमारा संकट यह है कि पिछड़े आपस में एक नहीं हो सकते यह लड़ाइयां कई स्तरों पर लड़े जाने की जरूरत है. वे क्या कर रहे हैं, हमारी लड़ाई कैसे मजबूत होगी, इस पर हमें विचार करना होगा.  संगठन और बिजनेस का ढांचा कैसे बनेगा हमें इस पर भी विचार करना चाहिए, उन्होंने कहा कि बाजार पर कब्जा भूरा बाल वाली जातियों का है. जिस दिन आप इस बाजार से भूरा बाल को खदेड़ देंगे, उस दिन आपने एक बड़ी जंग जीत लेंगे जब तक आप उनकी बाजार खड़ी करते रहेंगे, मजबूत नहीं होंगे हमारा संकट यह है कि आज तक इनके कामों को प्रोत्साहित नहीं किया गया . कई बार प्रताड़ित होने वाले लोग भी प्रताड़ित करनेवाले के दृष्टिकोण से सोचते हैं, हमारा हर काम पहचान और सम्मान के निमित्त बनना चाहिए.

जे.एन.यू से आए छात्र नेता मुलायम सिंह ने कहा कि आप सब गाय, गोरू और गंगा में मत फंसिए प्रोग्राम क्या है इसे कैसे इनीसिएट करना है इसे जनता के बीच आयोजित करें. नीतियां क्या होंगी आर्थिक, सामाजिक इस पर मंथन कीजिए . सामाजिक न्याय की सरकारों के पास आज कोई बड़ा विस्तृत प्रोग्राम नहीं है. हमें अगले 50 साल तक के एजेंडे पर सोचना पड़ेगा. आपकी शिक्षा नीति कहां है? बहुजनों के अंदर चेतना का विस्तार, बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल पाई कि नहीं. अभी तक एम्स जैसा कोई ओर एम्स क्यों नहीं बन पाया. हेल्थ पॉलिसी, छोटी बीमारी तमाम लोग दवाओं के अभाव में मर रहे हैं. कांग्रेस, भाजपा, पड़ोसी देशो से संबंधों को लेकर आपकी पॉलिसी नेशनल और और इंटरनेशनल ऐजेंडे शामिल हो सकते हैं. हम कैसा समाज और दुनिया बनाना चाहते हैंइस पर ध्यान देने की जरूरत हैं क्या जैसा फूल, आंबेडकर सोचते हैं वैसा देश होगा. उन सपनों के देश में जाने के लिए ये बातें कितनी दूर तक सहायक होंगी. जिंदगी जीने से मरने तक बहुत सारी समस्याएं हैं . पार्टी प्रोग्राम विकसित करने पड़ेंगे . प्रोपेगैंडा कैसे करेंगे मीडिया, अल्टरनेटिव, सोशल, प्रिट जर्नल्स, मीडिया हमलोग भी तो हैं . आदमी का जब से कंठ खुला तब से मीडिया आई. लोगों तक अपना विजन कैसे ले जाया जाए , लोकेशन फिट करना पड़ेगा.

रोडमैप पर आनेवाला वह स्थान कहां होगा. इसके लिए मेरी नजर में 7 फार्मू ले है जैसे  साहित्य जनेउधारियों का , कस्ट से पाएं मुक्ति, उन्नति के साथ मंत्र, क्यों नहीं होती देवताओं की मुछे, मिथक, अवतारवाद पुरातनपंथी गार्वेट के खिलाफ आपका मंथन से बुकलेट, 1 महीने 7 सेमिनार, कष्टों पर होगी चर्चा, कैसे होंगे बहुजन खुशहाल, सोशल एजेंडा, अपने इतिहास को जानें रेशनल इतिहास, आर्यों का इतिहास कहा जाता है या हमारे यहां उन्नत सभ्यताएं थीं लेकिन इस पर किसी इतिहासकार ने कुछ नहीं लिखा इसी कारण हमारा सबाल्टन इतिहास पिछड़ गया.

लखनऊ से आए रिहाई मंच के राजीव यादव ने कहा कि भगवा ताकतों से निबटने के लिए हमें हर स्तर पर तकनीक विकसित करनी होगी. भाजपा के समानांतर हमें देश प्रेम की नई परिभाषा गढ़नी पड़ेगी. उतर प्रदेश में भगवा शक्तियों को बड़ी जीत हासिल हुई, उन्होंने भागीदारी आंदोलन की चर्चा की और कहा कि जब तक राजनीतिक ढांचे को आंदोलन नहीं समझेगा तो दलितों के हिन्दूकरण को नहीं रोका जाएगा. गोरखनाथ पीठ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कबीर और गोरखनाथ में एक समानता मिलती है .


शब्बीरपुर की घटना की चर्चा करते हुए राजीव ने कहा कि यहां भाजपा अम्बेडकर को लेकर दलित मुसलमानों में विभाजन करने में कामयाब हुआ उन्होंने आतंकवाद के नाम पर मुस्लिम समाज के बेगुनाह लोगों को मीडिया, प्रशासन और भगवा गुंडे द्वारा फसाए जाने से संदर्भित कई घटनाक्रमों की चर्चा की, हाल ही बिहार के नवादा और यास्मीन नामक महिला से जुड़े संदर्भ भी उद्घाटित किए और कहा कि दरअसल हमें आज गिरिराज सिंह पर चिंतित होना चाहिए. जो बिहार को गुजरात बनाना चाहते थे  मेरी मान्यता है कि इसी तरह के और सारे युवा चैपाल लगाई जाए.

जे.एन.यू. से आए बीरेंद्र कुमार ने बहुत सारगर्भित अंदाज में अपनी बातें रखीं और कहा कि जे.एन.यू में पढ़ता हूं पुलिस की नजर में मैं माओवादी हूं , अगर मुसलमान होता तो आतंकवादी भी हो जाता, उन्होंने इतिहास लेखन को लक्षित करते हुए कहा कि प्रगतिशील इतिहासकारों ने भी आदिवासियों के संघर्ष और विद्रोह को गायब करके देखा. पिछड़ों, दलितों का सवाल एक तरह का नहीं है. 2017 में हमें नए कंटेंट एवं नए कांटेस्ट में इनकी बात करनी होगी . बिहार, यूपी में फांसीवाद का चरित्र सिर्फ कम्यूनल ही नहीं जातिवादी भी है . सामाजिक न्याय के पुरानी खिलाड़ी बिक गए, खप गए उनको त्याजिए. इसका रास्ता संघर्ष के मैदानों से ही निकलेगा. विपक्ष सड़कों, खेतों और खलिहानों में है, यही फासीवाद को नेस्तनाबूद करेगा. यह जो संकट गहराया है उसकी जड़ में निजीकरण , कॉर्पोरेशन, रामरथ, कमंडल, रणवीर सेना, आतंक आदि मुख्य रहे हैं.

पटना के सामाजिक राजनीतिक विमर्शों की एक अपूर्व कड़ी रहे डॉ.पी.एन.पी पाल ने कहा कि आर.एस.एस और भाजपा कई स्तरों पर बहुजन समाज को अपने अंदर समाहित करने की कोशिश में लगी है , उन्होंने कहा कि संघ के लोग संगठित हैं अत: इनका नेटवर्क हर क्षेत्रों में है . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,सरस्वती विद्यामंदिर, स्वयंसेवक, सदस्य, बजरंग दल के पूर्णकालिक सदस्य, प्रकाशन सदस्य, मजदूर संघ इनके कामों को आगे बढ़ा रहे हैं, इसके अलावा आशा राम बापू, मोरारी बापू, रामदेव आदि लाखों साधू संत के रूप में ठग उनके विचार को मजबूत करने में लगे हैं और हमारा बहुजन समाज आज भी हिंदू धर्म के सारे कर्मकांडों का वाहक बना हुआ है. वामपंथ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे हाशिए पर क्यों चले गए? इसलिए कि जाति और वर्ग के सवाल को उन्होंने ठीक से समझा नहीं, उसका हल नहीं निकाला. लोहिया समाजवादी एक विकल्प दिया लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए. मध्य जातियों से आए तमात नेताओं का पतन परिवार में हो गया उन्होंने कहा कि व्यापक सृजन के जो हाथ हैं वही जातियां वर्तमान फांसीवाद का विकल्प खड़ा कर सकती हैं.
कोचस, रोहतास से आए डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि आज गांवों और कस्बों के 15 से 30 साल के बहुजन समाज के बच्चों का हिंदू सेवा समिति द्वारा ब्रेनवाश किया जा रहा है इस चुनौती से आपको निपटना होगा और जिला, प्रखंड पंचायत तक जाना होगा इसके लिए मैन पावर, पैसा, बुद्धिजीवी और समय सब चीजों की जरूरत पड़ेगी. सामाजिक न्याय की धज्जियां इस देश की संस्थाओं कम पिछे नहीं रही . 2007 में सुखदेव थोराट एवं पाल एटवेल के एक सर्वे की चर्चा करते हुए डॉ विजय ने कहा कि नामी प्राइवेट उद्योग कंपनियों में जातिवाद किस कदर हावी है की शोध इसको सामने लाता है. सवर्ण, ओबीसी, दलित सब के मार्क्स के  नाम पता अलग-अलग था . कंपनियों में उंची जाति वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, ओबीसी एसटी पर कंपनियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया , उन्होंने कहा कि उनके यहां 500 एम. आर आते हैं उनमें एक भी ओबीसी एमआर नहीं आए. उन्होंने माना कि किसी भी देश में हाशिए पर खड़े वर्ग को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक मूलभूत समस्याओं से पार पाने के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना ही सामाजिक न्याय हैं. 70 वर्षों की आजादी में बाधा पैदा किया गया है. नाम के लिए अनुसूचित जातियों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन क्लास वन नौकरियों में वे 12 % ही सीट ओबीसी/एस-सी/एसटी के हैं. ओबीसी की 5 % सीटें तक नहीं भरी गईं और फिर भी उनकी छाती फट रही है कि हमारी मेरिट मारी जा रही है, कहां गई तुम्हारी मेरिट जहां सैकड़ों मामले न्यायालयों में लंबित हैं.

अजीत आर्यन ने बढ़ते भगवा हमले पर चिंता जताई कहा कि परिवर्तन आना चाहिए यह काम अलग-अलग तरीके और माध्यमों से लोग कर रहे हैं लेकिन कोई दिशा निकालनी चाहिए जो नई राजनीति से सामने आ सकती हैं. अत: जैसे लोहिया ने छोटी राजनीति की बात कही थी, जो जनता को रोज-ब-रोज शासन-प्रशासन के साथ झेलने पड़ते हैं उसी को उन्होंने बड़ी राजनीति कहा. आज की  चुनौती है कि हम आप अपनी विश्वसनीयता जमीनी स्तर के लोगों के बीच बनाए.

स्कोलर एवं डॉ शरद जायसवाल  ने भारत और खासकर उतर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुए दंगों के कारणों की बारीक तफ्तीश की ओर कहा कि आज पश्चमी उतर प्रदेश का हर तीसरा गांव दंगे की चपेट में है वहां आर.एस.एस अपना घृणा प्रयोग कर रहा है. मुसलमानों को नमाज नहीं पढ़ने दिया जाता और उनकी पुरानी मस्जिदों को किसी पौराणिक हिन्दू मंदिर साबित करके पुलिस प्रशासन की मदद से उस पर प्रतिबंध लगावा रही है इसमें पूरी तरह मीडिया और प्रशासन उनकी सहयोगी की भूमिका में है. वे अब कोई शारीरिक हमला नहीं करते बल्कि उनका पूरा मकसद साइक्लोजिकल अटैक का है वे मानते हैं कि डेमाग्राफी को बदला जाए यह प्रयोग गुजरात, कानपुर,बिहार आदि देश के दूसरे शहरों में तीव्रता से किए जा रहे हैं.

आर.एस.एस. ने एक लिस्ट जारी की है जो सुदर्शन टी.वी ने आधे घंटे का एक एपिसोड बना दिया जिससे मस्जिद विवाद हो गया जो शेरपुर हुई घटना हैं वहां मुसलमानों से जमकर लूट-पाट की गई उसमें पुलिस भी शरीक रही. इस घटना पर विपक्ष की ओर से कोई आवाज नहीं उठी सपा, बसपा, कांग्रेस किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जबकि वहां से 35 कि.मी. दूर देबवंद है. बिहार के नवादा में हाल के दिनों में जो घटनाएं मुसलमानों के साथ घटीं, उसमें सत्ताधारी पार्टी के एक एम.एल.सी के घर को भी नहीं बक्शा गया, वहां डेढ़ सौ से उपर घरों पर हमला किया गया , कई दुकानें जला दी गईं. पीरो में हमला हुआ लालू जी ने कोई बयान नहीं दिया बिहार में हाईकोर्ट का निर्णय है कि किसी भी धार्मिक कार्य में कोई  डी जे नहीं बजेगा . इसी डीजे की वजह से ज्यादातर जगहों पर दंगे हो रहे हैं हाईकोर्ट का निर्देश है बावजूद इसके बिहार में इन मौकों पर डीजे बज रहे हैं उन्होंने कहा कि शासक वर्ग बदलाव से बहुत डरता है इसीलिए इस तरह की घटनाओं पर वह चुपी साध लेता हैं,  उनका मानना हैं कि हाशिए के लोगों की दमन की प्रक्रिया में वि.वि. सिस्टम भी शामिल रहा जैसे  जे.एन.यू से लेकर हैदराबाद तक की घटनाओं में इसे देखा जा सकता हैं.

मौटे तौर पर कह सकते हैं कि बहुजन चौपाल सामाजिक न्याय को केंद्र में रख कर एक व्यापक वैचारिकी को जन्म देने का प्रयास हैं, जो न्यायपूर्ण हो तथा जिसका उद्देश्य  समाज में अवरोध उत्पन्न करने वाले कारकों व लोगों की पहचान करना ताकि सामाजिक न्याय की अवधारणा पर बढ़ते हमलों को रोका जा सके और नए दौर में नए परिप्रेक्ष्य से राजनीति के नवीनीकरण को विकसित किया जा सके, हो.  यह राजनीति में सक्रिय भागीदारी के बिना संभव नहीं अत: भगवाकरण सरकार के समक्ष ऐसे चुनौतीपूर्ण संगठनों या विचारधारा के लोगों को न्याय के सवालों पर बहुजन चौपाल एकत्र होने के साथ एक नयी दिशा देने का प्रयास भी हैं. वर्तमान राजनीति का भगवाकरण इस कदर हो चूका हैं कि एक आम व्यक्ति को न्याय मिलने में इतनी देरी हो जाती कि उसका विश्वास इस संवैधानिक न्याय व्यवस्था से उठने लगता हैं जिसका एक जीता जागता उदाहरण नजीब का लापता होना जिसके लिए भाग्वावादी सरकार जिम्मेदार हैं क्योंकि उनके सत्ता में आते ही मानों बाबरी मस्जिद या कश्मीर , गौ माता , भारत माता जैसे मुद्दे को उठाना तथा धर्म व जाति जैसे के मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह करना होता  हैं.

बहुजन चौपाल बहुजन की एकता को मजबूत करने की मुहीम भी हैं जो सामाजिक न्याय को आधार बना कर एक ब्लू प्रिंट तैयार किया जो सांकृतिक न्याय प्रकाश डालता हैं.

नयी पीढी की उभरती नयी उर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए बहुजन चौपाल एक वैचारिकी मंच प्रदान करता हैं जिससे दमनित शोषित व उत्पीड़ित बहुजन की समस्याओं व मुद्दों को उनके तरीके से देखा व समझा जा सके जोकि यह राजनीति तौर पर सामाजिक तथा बौद्धिक क्षेत्र में हस्तक्षेप द्वारा संभव हो सकेगा. बहुजनों के आत्मसम्मान व सत्ता के साधनों व संसाधनों का समान आबंटन हो सके वह किसी वर्ग वर्चस्व की धरोहर न हो सके. बहुजन चौपाल में बहुजनों के अंतहीन  अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की जिसका आधार न्याय रखा गया.

बहुजन चौपाल जैसे कार्यक्रमों का आयोजन बदलते परिवेश में बदली परिस्थियों के अनुसार  परिवर्तन पर भी बल देता है, जिसमें  सामाजिक न्याय, लैंगिक न्याय, रिजर्वेशन के मुद्दे, जमीनी स्तर से जुड़े किसानों की समस्याओं पर भी ध्यान केन्द्रित किया. मजदूरों की समस्या पर अभिषेक जी जो समान शिक्षा, रोजगार तथा स्वस्थ्य अभियान से जुड़े हैं जिन्होंने मजदूरों की मुलभुत जरूरतों की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया आदि.
पटना की स्थिति से अन्य स्थानों पर महिलाओं की स्थिति क्या होगी इसका अंदाज़ा हॉल  में विद्यमान महिलाओं की संख्या से लगाया गया जिसमें केवल लगभग 10 से अधिक महिलाएं  नहीं थी उसमें भी पुरूष वक्ता की अपेक्षा केवल तीन महिलायें ही शामिल रही. लेकिन 12 जून को हुई मीटिंग में दो महिलाओं डिम्पल और गुंजन ने इस बात को सामने रखा कि महिलाओं की संख्या कम रही जिस पर विचार किया जाना चाहिए, चूंकि महिलाओं के बिना सामाजिक न्याय की बात करना एकतरफा व एकांगी होगा. उन्होंने पटना में ही सक्रिय महिलाओं को शामिल किये जाने की बात रखी ताकि महिलाओं को विश्वास में लेकर गांव से शहर की ओर सांस्कृतिक पलायन को रोका जा सके. महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर चूंकि महिलाओं के कास्ट, क्लास, वर्ग, क्षेत्र तथा भाषा के आधार पर अनुभव अलग – अलग होते हैं इसलिए उनके संवेदनशील मुद्दों पर उनकी दृष्टि से विचार किया जाना चाहिए साथ ही महिला आरक्षण बिल पर भी चर्चा की गयी.

रक्षा मंत्रालय ने लिया संज्ञान: सेना के अफसर द्वारा एक लड़की को तेज़ाब फेकने की धमकी मामला



स्त्रीकाल डेस्क 


रक्षा मंत्रालय ने सेना के एक अफसर के खिलाफ जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है. पिछले दिनों मुम्बई में एक पेस्टिसाइड कंपनी में काम करने वाली लडकी प्रियंका पांडेय ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि सेना का एक अफसर संदीप कु. चव्हाण है, जिसकी पोस्टिंग इस समय शिलांग में है. उसे पिछले 2 साल से फोन करके और मैसेज करके भद्दी-भद्दी गालियाँ दे रहा है.  उसने  लड़की के पिता  को फोन करके  धमकी दी,  कहा है कि “तुम्हारी बेटी वेश्या है. धंधा करती है.  और ये यह भी कहता है कि मैं तुम्हारी बेटी से शादी करूँगा . इसने लड़की के पिता  के फोन पर ही कहा है कि मैं मई के अंत में शिलांग से मुंबई आ रहा हूँ. तुम्हारी  बेटी मेरा फोन नहीं उठाती है. मैं आर्मी अफसर हूँ. मुझसे पंगा लेना बहुत महंगा पड़ेगा. मई आता हूँ फिर देखता हूँ कौन तुम्हारी बेटी को बचाता है. मैं उसकी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा. मैं उसके चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा.”

घबराई लडकी ने राष्ट्रपति, रक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय महिला आयोग, आदि को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी. महिला आयोग ने इस मामले को अपने यहाँ दर्ज कर प्रोसिडिंग शुरू की है, जबकि रक्षा मंत्रालय ने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए सम्बंधित क्षेत्र के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये हैं.

लडकी को तंग करने वाला आर्मी ऑफिसर

प्रियंका ने स्पष्ट किया कि  प्रोफेशनल काम के सिलसिले में संदीप मुझे मिला था, तब वह लखनऊ में पोस्टेड था. वह सेना की ओर से पेस्टिसाइड के ऑर्डर के लिए आता था. शुरू में वह इस सिलसिले में मुझसे बातें करता था, तब उसका व्यवहार नॉर्मल था. उसके बाद वह पजेसिव होने लगा मेरे प्रति. मैंने मई 2016 से उससे प्रोफेशनल रिश्ते तोड़ लिए.’ वह इसके बाद अलग-अलग नंबरों से फोन कर प्रियंका को धमकियां देने लगा.  गौरतलब है कि संदीप शादी-शुदा है और दो बच्चों का पिता भी है.

लडकी पर तेज़ाब फेकने की धमकी दे रहा है सेना का अफसर 

मंत्रालय में उसकी शिकायत पर हुई कार्यवाही से प्रियंका आश्वस्त तो हुई हैं, फिर भी डरी हुई हैं कि वह उसका नुकसान न कर दे. इस बीच प्रियंका ने मुम्बई के एक थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसके मामले को संज्ञान लायक नहीं माना और उसे एक अदखल का मामले मानते हुए अपने यह रजिस्टर कर लिया था.

राजेन्द्र यादव को मैत्रेयी द्वारा अपंग कहने से आहत साहित्यकार: पहले भी लिखी थी पंकज बिष्ट को चिट्ठी

स्त्रीकाल डेस्क 


प्रत्यूषचंद्र मिश्र संवेदनशील कवि हैं. राजेंद्र यादव की तरह प्रत्यूष को भी पैरों में समस्या है. राजेंद्र जी को समयांतर में याद करते हुए पंकज बिष्ट ने लिखा था ‘अगर उनके दोनों पैर सही होते तो कहा नहीं जा सकता कि हिंदी साहित्य में उनकी भूमिका क्या रही होती।’ आहत प्रत्यूष ने तब उन्हें चिट्ठी लिखी थी. वे मैत्रेयी पुष्पा द्वारा अपनी किताब ‘सफ़र था कि मुक़ाम था’  में राजेंद्र जी को बार-बार अपाहिज, अपंग, लंगडा कहे जाने से एकबार फिर आहात हुए हैं. प्रत्यूष की चिट्ठी, जो उन्होंने पंकज बिष्ट को लिखी थी. उन्होंने फेसबुक पर संजीव चंदन का स्टेटस में किताब में राजेंद्र जी के लिए मैत्रेयी के इन शब्दों को पढ़कर स्त्रीकाल को 4 साल पुरानी चिट्ठी उपलब्ध कराई है. 


समयांतर (संपादक महोदय)


समयांतर के दिसंबर अंक में राजेंद्र यादव को याद करते हुए पंकज बिष्ट का संस्मरण ‘असहमति के सहयात्री’ में राजेंद्र जी के व्यक्तित्व को कई कोणों से देखने-परखने की कोशिश की गई है। इस आलेख में पंकज जी ने कुछ ऐसी बातें भी जाने-अनजाने कह दी हैं जो उन जैसे संवेदनशील रचनाकार को शोभा नहीं देता। हमारे समाज का पूरा ढांचा ही स्त्रियों, दलितों एवं आदिवासियों के साथ ही विकलांगों के प्रति हिंसक मनोभावों को अपने जेहन में समाए हुए है। अधिकांश लोगों में तो यह चेतना केउपरी स्तर पर ही ही है लेकिन समाज के खासे प्रबुद्ध लोगों के बीच भी यह अवचेतन में गहरे तक धंसा हुआ है जो गाहे-बेगाहे बाहर आ ही जाता है।

कवि जीतेंद्र और तद्भव के संपादक अखिलेश के साथ प्रत्यूषचंद्र मिश्रा

पंकज बिष्ट के इस संस्मरण लेख में इसकी एक साफ झलक देखी जा सकती है। राजेंद्र जी को याद करते हुए उन्होंने उनकी विकलांगता का जिक्र किया है (पृष्ठ 13) । यहां तक तो ठीक था,  लेकिन कहते-कहते उन्होंनें यह भी कह दिया कि ‘अगर उनके दोनों पैर सही होते तो कहा नहीं जा सकता कि हिंदी साहित्य में उनकी भूमिका क्या रही होती।’ मेरी समझ में नहीं आता कि उनके दोनों पैर सही होने से उनके साहित्यिक योगदान पर क्या असर होता? शारीरिक अक्षमता को किसी व्यक्ति की कार्य अक्षमता से जोड कर देखना अक्सर एक सतही निष्कर्ष होता है । होता तो यह है कि शारीरिक अक्षमता व्यक्ति में किसी विशेष क्षमता का सृजन ही करती है। इसके लिए किसी शास्त्र विशेष की जानकारी की आवश्यकता नहीं है। मगही की एक कहावत है ‘आंधर-लांगड़ तीन जौ आगर’.

साहित्यिक मानदंडों की बात करें तो सूरदास की दृष्टि अगर सामान्य रही होती तो शायद वे वो नहीं देख पाते जो उन्होंने देखा। जॉन मिल्टन की पूरी रचनात्मकता का यदि विश्व साहित्य आज भी ऋणी है तो इसमें उनकी विकलांगता कहीं बाधक नहीं बनती। मिल्टन और सूरदास किसी भी साहित्यिक मानदंड पर कहां अक्षम साबित होते हैं मेरी समझ में नहीं आता।हमारे दौर के सबसे बड़े वैज्ञानिक स्टीफेन हाकिंग शारीरिक रूप से यदद पूरी तरह फिट होते तो दुनिया कौन से सातवें ग्रह पर चली गई होती. मेरी समझ में नहीं आता। दरअसल यह हमारी सामान्य समझ ही है जो प्रत्येक चीज को मानकीकृत रूप में देखने की आदि हो चुकी है. शक्ति और वर्चस्व आधारित इस समझ के शिकार हमारे रचनाकार भी हो रहे हों तो क्या आश्चर्य !
प्रत्यूष चंद्र मिश्रा , सम्पर्क: 09122493975

17 जून को संजीव चंदन का फेसबुक स्टेटस 

क्या वह ‘अपाहिज’ छः रोटियाँ खाता था!


इस पोस्ट को लिखते हुए और राजेंद्र जी के समकालीनों से पूछते हुए मैं क्रोध से भी भरा हूँ और व्यंग्य से भी . ‘वह सफ़र था कि मुक़ाम था’ के पेज न 71 पर आकर दिमाग भन्ना गया है कि हमारी भाषा की दुलारी और बड़ी लेखिका मैत्रेयी पुष्पा क्या वर्जीनिया वुल्फ की किताब के बारे में यह भी नहीं जानती कि वह बहुचर्चित किताब ‘One’s room is own’ है (जैसा कि यहाँ लिखा है) या ‘A room of one’s own. क्या सम्मानित लेखिका गूगल करना भी नहीं जानतीं !

खैर, राजेंद्र जी के समकालीनों से एक सवाल करूं उसके पहले यह किताब पढ़ते हुए यह देख रहा हूँ कि यहां दो चीजों की बड़ी वकालत है , एक मैत्रेयी के खुद के लेखन की और उनकी राजेंद्र जी के प्रसंग में कथित शुचिता की. महिलाओं के मामले में यौन-मुक्ति की पक्षधर लेखिका कमलेश्वर जी के दो महिलाओं से पिता होने को चरित्र का प्रसंग मानती हैं, मानो महिलायें जब यौनमुक्त होंगी तो पुरुष की कोई भूमिका ही नहीं होगी, या फिर विवाहेत्तर प्रेम करती महिलायें चुन-चुनकर क्वांरे पुरुष खोजेंगी, किसी कमलेश्वर को नहीं.

जब वे अपने लेखन, अपनी प्रतिभा की वकालत कर रही होती हैं तो वे राजेन्द्र जी जैसे ‘बड़े संपादक-लेखक’ की गवाही खड़ा करती हैं, अपने लिए लिखे गये उनकी टिप्पणियों का कोट्स लेती हैं और जब वे अपनी शुचिता की गवाही देती हैं तो राजेंद्र जी को अपाहिज, लंगडा, विकलांग बताती हैं- शुचिता का प्रसंग देह से है तो वे पाठकों को ध्यान दिलाती चलती हैं कि दैहिक स्तर पर अपाहिज हैं. यह संबोधन इतनी बार है कि पढ़ते-पढ़ते आप तनाव से भर जायेंगे. औपन्यासिक संस्मरण इस शुचिता की गवाही के लिए पाठकों को कई-कई यात्राओं के प्रंसग से जोड़ता है और फिर उन यात्राओं में एकांत का उद्दीपन भी पैदा करता है. वहाँ फिर बेचारे अपाहिज राजेंद्र जी अपनी सखी से पुराने, नये प्रेम प्रसंग की चर्चा भर ही कर पाते हैं. हद तो यह भी है कि जम्मू में मैत्रेयी ‘दो लम्पट, शराबखोर’ पुरुषों के अकेलेपन से अकेली रु-ब-रू होती हैं, तरस खाती हैं, लेकिन शुचितापूर्ण तरस. वैसा तरस नहीं जैसा चाक की कलावती चाची अपने दामाद पर खाती है! यह महान साहित्यकार का सतीत्व प्रसंग है, जबकि राजेंद्र जी के आस-पास की कथित ‘मुग्धा मध्या ( मैत्रेयी के शब्दों) हुनर नहीं हुश्न का जाल बिछा रही थीं उनके इर्द-गिर्द.

गुस्सा और व्यंग्य से कोई भी भर जायेगा जो राजेंद्र जी को प्यार करता है, जो उनके हस्तक्षेप को हिन्दी समाज और भाषा का युगांतकारी हस्तक्षेप मानता है. राजेंद्र जी हमसब के इसीलिए प्रिय हैं. लेकिन मैं यह पोस्ट अपने गुस्से को व्यक्त करने के लिए नहीं लिख रहा हूँ. मेरा कौतुहल कुछ और है. राजेंद्र जी को नजदीक से जानने वाले एक बड़े लेखक ने मुझे बताया कि वे बड़े ही संयमित व्यक्ति थे-दो रोटी खाते थे तो दो रोटी ही खायेंगे, दो पैग लेते थे तो दो ही, मजाल है कि कोई तीसरे तक उन्हें ले जाये, चाहे कितना भी सुस्वादु भोजन क्यों न हो और चाहे कितना ही यारबाश महफ़िल क्यों न हो! .’ इस संयम की पुष्टि एक और बड़े लेखक ने की. लेकिन ऐसा क्या है कि वे यात्रा में जाते हुए मैत्रेयी जी के हाथ से पूरे छः पराठे खा गये और दो बाँध कर रख लिए सुबह तक के लिए ! सच में ऐसा भी करते थे क्या राजेंद्र जी !

साहित्यिक मतदाता की खुली चिट्ठी : केजरीवाल सर, लिखवायें किताब की कुंजी ‘सफरनामा कितना सच, कितना झूठ.’

आदरणीय अरविंद जी


यह पत्र जो सार्वजनिक लिख रहा हूँ, उसे हिन्दी अकादमी के उपाध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर परऑफिसियली भी भेजूंगा.  सार्वजनिक इसलिए कि आपका राजनीतिक लक्ष्य पारदर्शी रहा है तो संवाद थोड़ा पारदर्शी भी हो.

वैसे तो मैं आपके प्रति और आपकी राजनीति के प्रति संशकित ही रहता रहा हूँ. खासकर अन्ना के दिनों में ज्यादा संशकित था, वह आंदोलन जिस तरह आपके चाहते हुए और न चाहते हुए आरएसएस के समर्थकों का टूल बन गया था, वह हमने देखा. हालांकि आप कुछ हद तक वहाँ से इसे निकाल पाये तभी संघ समर्थक आपको गलियाते हुए मोदी भक्ति में लीन होते गये और आपकी पार्टी और आपकी राजनीति एक हद तक इस विध्वंसक जमात के प्रभाव से मुक्त हुई.

राजेंद्र यादव की बीमारी के समय तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का सन्देश

केजरीवाल सर,  हिन्दी अकादमी में आपकी उपाध्यक्ष साहित्यिक झूठ खड़ा कर रही हैं? 

शंका की एक बड़ी वजह आरक्षण और जाति को लेकर आपकी समझ और आपका पिछला रिकार्ड रही है. लेकिन शासन और निर्णयों के स्तर पर आपने मुझे और मुझ जैसों को पुनर्विचार के लिए मजबूर किया है कि एक निश्चित हद तक आप आज राजनीतिक विकल्प हैं और विकल्प की राजनीति कर भी रहे हैं. इसीलिए दिल्ली का वोटर होने के नाते दिलो-जान से चाहा कि आप दिल्ली महानगरपालिका के चुनाव में विजयी होकर आयें-हालांकि वह हो न सका.

मैत्रेयी इतनी इर्ष्यालू थी कि वह नजर रखती थी कि राजेंद्र जी के पास कौन आ रहा है (?)

तो अरविंद जी आप एक राजनीतिक विकल्प के तौर पर दिखते हैं और दिल्ली में स्कूलों, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर आप शोर से अधिक करते हुए तथा दूसरे राज्यों के लिए नजीर पेश करते हुए दिखते हैं, इसलिए यह गुफ्तगू कर रहा हूँ. आप यह तो मानते होंगे न शासन जनता के बीच सकारात्मक मेसेज के माध्यम से अपना इकबाल बुलंद करता है. जबकि  केंद्र तथा राज्यों में भाजपा की सरकारें निर्लज्ज उदाहरण पेश कर रही हैं. आप यह मानते होंगे कि आलोचनाओं के प्रति निर्लज्ज आक्रामकता बनाते हुए ही भाजपा ने इशरत जहां के एनकाउन्टर के आरोपी पीपी पांडे को कैसे और कहाँ-कहाँ पदों से नवाजा, डीजीपी बनाया, मामला कोर्ट में आया तो वे हटने को बाध्य हुए. हालांकि  लगता है इस बार भाजपा थोड़ा बैकफुट पर गई है पीपी पांडे का नाम राज्य  मानवाधिकार आयोग के मुखिया के लिए आगे बढ़ाकर फिर पीछे हट गई.

आपके कई अतिरेक और आवेग से असहमत होते हुए भी अरविंद जी मैं यह मानता हूँ कि आप पारंपरिक राजनीति में फिट नहीं हो रहे, उसके लिए सिरदर्द बने हैं, तभी तो पूरी राजनीतिक जमात आपको अछूत मानती है.  चूकी आप पारंपरिक राजनेता नहीं हैं इसलिए ही आप मेरी इस चिट्ठी के मजमून को समझेंगे और आपको संबोधित करने के संदर्भ को भी. अन्यथा यह ऐसा कोई मामला नहीं था कि इसे  साहित्यिक विमर्श, वाद-विवाद से परे ले जाया जाये और एक मुख्यमंत्री को, एक संस्थान के अध्यक्ष को, इसमें दखल देने के लिए कहा जाये. ऐसा चलन भी नहीं रहा है. साहित्यिक जमातें एक-दूसरे पर शाब्दिक बमबारी खूब कर लेती हैं, लेकिन इसे वे बहस और जुगाली तक ही सीमित रखती हैं, कभी मानहानि नहीं, कभी निर्णायक कदम नहीं, क्योंकि कुछ सौ करोड़ की जो साहित्यिक सत्ता है, उसमें आपसी साझेदारी  ऐसे निर्णायक क़दमों से प्रभावित होती है.

वे पत्नी और प्रेमिका दोनो रहीं 

खैर,  लिख इसलिए रहा हूँ कि आप पारंपरिक ढंग से अलग राजनीति कर रहे हैं, इसलिए एक संभावना है कि आप समझते होंगे कि हिन्दी अकादमी जैसे संस्थान सिर्फ बाबूगिरी के लिए नहीं बनाये जाते. उसके अधिकारियों का काम फाइलों पर साइन करना और अपनों को उपकृत करना भर नहीं होता है. साहित्य की संस्थाओं का मकसद साहित्य के प्रति जिम्मेवारी होती है, इसलिए यह प्रसंग आपको शेयर कर रहा हूँ और उचित लगे तो इस पर निर्णायक कदम के लिए आमंत्रित कर रहा हूँ. देखिये मैं आपसे यह नहीं कह रहा हूँ कि हिन्दी अकादमी में आपने किसी सचिव की नियुक्ति क्यों नहीं की, या इस ओर भी ध्यान नहीं खीच रहा हूँ कि नई उपाध्यक्ष के आने के बाद संस्थान के कर्मियों ने हमलोगों से अपने अवसाद के प्रसंग बताने शुरू किये थे. चूकी संस्थानों में महिलायें बहुत कम ही हैं, इसलिए हमसब को लगा था कि महिला उपाध्यक्ष के होने से संस्थान का भला होगा. अवसाद वगैरह को तो शायद उन्होंने कायदे से ठीक कर ही लिया होगा.

इस पत्र का मकसद इन विषयों पर चर्चा करना नहीं है. या यह भी बताना नहीं कि संस्थानों के बड़े पदों पर बैठे लेखक अपनी किताबों के खरीद के लिए कैसे और कितना असरकारी माहौल बनाते हैं. गपशप तो बस यह करना चाहता हूँ कि  आपकी गैर पारंपरिक राजनीति यह जरूर मानती होगी कि साहित्यिक संस्थाओं के जिम्मेवार लोगों को नैतिक होना जरूरी है. साहित्य का ईमानदार इतिहास दर्ज करवना, उसपर शोधपूर्ण या साहित्यिक विधाओं के फ्रेम में लेखन करवाना उनका कर्तव्य है- ऐसा होता है तो साहित्य के शोधार्थी लाभान्वित होंगे. इसीलिए यह सार्वजनिक गप-शप कि बड़े संस्थानों के पदों पर बैठे बड़े लेखक यदि अपने समकालीनों का अपमान करते हैं, झूठ रचते हुए उन्हें बदनाम करते हैं ,  तो उनका यह कृत्य पुस्तकालयों में सुरक्षित भी हो जाता है. और यह खतरनाक है. खतरनाक है कि साहित्य में श्रेष्ठ को संरक्षण देने के लिए बने संस्थानों के बड़े अधिकारी यदि बाजार के खेल में शामिल होकर किताबों का और किताबों में प्रपंच  रचें, यह  ठीक नहीं है भाषा के स्वास्थ्य के लिए.

राजकमल प्रकाशन ‘वह सफ़र था कि मुकाम था’  को निरस्त करे (!)

इसलिए आपसे आग्रह है कि आप हिन्दी अकादमी में आपकी उपाध्यक्ष की लिखी किताब ‘वह सफ़र था कि मुकाम था’ को अध्यक्ष के तौर पर और एक पाठक के तौर पर भी पढ़ें. और फिर अकादमी से ही शोध करवाएं :  ‘सफरनामा: कितना सच, कितना झूठ.’  सच में हिन्दी अकादमी इससे न सिर्फ हिन्दी का भला करेगी बल्कि आपकी उपाध्यक्ष की किताब को पढने के लिए, उसे समझने के लिए एक अधिकारिक कुंजी भी उपलब्ध करा सकेगी.

छूटते डाक से यह चिट्ठी आपको भेज रहा हूँ. फिलहाल सार्वजनिक तौर पर इसे पढ़ लें. 


आपका 
बस आपका अपना 
एक साहित्यिक मतदाता