इंटर्नशिप

स्त्रीकाल निःशुल्क इंटर्नशिप कार्यक्रम
स्त्रीकाल स्त्रीवाद,लोकतंत्र,संविधान,सामाजिक न्याय,मीडिया और संस्कृति के प्रश्नों पर पिछले दो दशकों से सक्रिय एक स्वतंत्र मंच है। यदि आप अपने शैक्षणिक अध्ययन को सामाजिक सरोकारों और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना चाहते हैं, तो स्त्रीकाल आपको निःशुल्क इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करता है।

इंटर्नशिप के क्षेत्र
डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया
वीडियो रिसर्च एवं स्क्रिप्ट लेखन
डेटा संकलन एवं दस्तावेज़ीकरण
लेखन एवं संपादन
अनुवाद (हिंदी–अंग्रेज़ी)
स्त्री अध्ययन,दलित अध्ययन,आदिवासी अध्ययन,पर्यावरण,लोकतंत्र एवं संविधान से संबंधित विषय
इंटीग्रेटेड इंटर्नशिप (नई शिक्षा नीति के तहत सिर्फ लड़कियों के लिए)

कौन आवेदन कर सकता/सकती है?
1. सामान्य इंटर्नशिप: संस्थान की आवश्यकता के अनुरूप आमंत्रित किये जाने पर या आवेदन पर विचार किये जाने के बाद कोई भी योग्य अभ्यर्थी जिसने सम्बंधित विषय में स्नातक स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है।

इंटीग्रेटेड इंटर्नशिप (नई शिक्षा नीति के तहत सिर्फ लड़कियों के लिए) : स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी तथा विद्यार्थी, जो अपने विश्वविद्यालय की इंटर्नशिप (राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप) संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना चाहती हैं या सामाजिक मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने की इच्छुक हैं।

इंटर्नशिप की अवधि
आवेदक तथा संस्थान की आवश्यकता के अनुसार इंटर्नशिप की अवधि 3 सप्ताह से 12 सप्ताह तक होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

इंटर्नशिप का स्वरूप
ऑनलाइन / हाइब्रिड
अनुभवी संपादकीय टीम,लेखकों एवं विषय-विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य
वास्तविक शोध,संपादन एवं प्रकाशन प्रक्रिया का अनुभव
उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों के लेख,अनुवाद अथवा अन्य रचनात्मक कार्य स्त्रीकाल के विभिन्न मंचों पर प्रकाशित किए जा सकते हैं।


शुल्क एवं मानदेय
यह पूर्णतः निःशुल्क इंटर्नशिप है। किसी भी इंटर्न से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन प्रशिक्षण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
सामान्य इंटर्नशिप के लिए स्त्रीकाल द्वारा कोई मानदेय देय नहीं होगा। हालांकि, स्त्रीकाल की आवश्यकता एवं चयन प्रक्रिया के आधार पर आमंत्रित किए गए इंटर्न को मानदेय प्रदान किया जा सकता है।

प्रमाणपत्र
इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने तथा निर्धारित कार्य संतोषजनक ढंग से पूरा करने पर प्रमाणपत्र (Certificate of Completion) प्रदान किया जाएगा। यदि आपके विश्वविद्यालय द्वारा किसी विशेष प्रारूप में प्रमाणपत्र अपेक्षित है, तो उपलब्ध कराए गए प्रारूप के अनुसार प्रमाणपत्र जारी किया जा सकता है।

पंजीयन शुल्क: ₹175

NEP के तहत आगामी बैच : 15 सितंबर

पंजीयन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर

आवेदन करें: Apply Form